{"_id":"608ba2b79fc6fc3e7929d718","slug":"atma-result-2021-date-released-check-official-notice-on-atmaaims-com","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैनेजमेंट स्कूल्स: रिजल्ट की तारीख घोषित, पढ़िए पूरी खबर","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैनेजमेंट स्कूल्स: रिजल्ट की तारीख घोषित, पढ़िए पूरी खबर
Fri, 30 Apr 2021 12:15 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 30 Apr 2021 12:15 PM IST
सार
एआईएमएस टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशन का परिणाम 4 मई को जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैनेजमेंट स्कूल्स ( AIMS) ने एटीएमए (ATMA) रिजल्ट 2021 की तारीख घोषित कर दी है। एआईएमएस टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशन का परिणाम 4 मई को जारी किया जाएगा। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 4 मई शाम को अपने परिणाम देख सकेंगे। एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैनेजमेंट स्कूल्स की आधिकारिक वेबसाइट atmaaims.com है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड: सीबीएसई संबद्धता 2022-23 के लिए रजिस्ट्रेशन तारीख बढ़ी
विज्ञापन
आधिकारिक वेबसाइट
atmaaims.com
आपको बता दें कि इससे पहले एआईएमएस टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशन का परिणाम 30 अप्रैल को जारी होना था। लेकिन इसे स्थगित करके अब 4 मई कर दिया गया है। इस परीक्षा का आयोजन 25 अप्रैल को हुआ था। एआईएमएस टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशन परीक्षा ऑनलाइन घर पर ही आयोजित की गई थी। इस परीक्षा का आयोजन प्रबंधन स्कूल में दाखिले के लिए होता है। यह एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है जो कि विभिन्न स्नातकोत्तर और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए योग्य उम्मीदवारों के चयन के लिए आयोजित होती है। इस परीक्षा के जरिए एमबीए, एमसीए और पीजीडीएम पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलता है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-कोरोना इफेक्ट: दूसरी बार स्थगित हुई जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा, पढ़िए पूरी खबर
ऐसे देखें एटीएमए रिजल्ट 2021
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट atmaaims.com है।
-यहां होम पेज पर आपको एटीएमए रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा।
-जहां आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
डायरेक्ट लिंक
कमेंट
कमेंट X