{"_id":"608b9040268fde29fd7e7fc8","slug":"cbse-affiliation-2022-registration-date-extended-check-schedule-and-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड: सीबीएसई संबद्धता 2022-23 के लिए रजिस्ट्रेशन तारीख बढ़ी ","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड: सीबीएसई संबद्धता 2022-23 के लिए रजिस्ट्रेशन तारीख बढ़ी
Fri, 30 Apr 2021 10:36 AM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 30 Apr 2021 10:36 AM IST
सार
सीबीएसई ने सीबीएसई संबद्धता 2022-23 सत्र के लिए पंजीकरण तारीख आगे बढ़ा दी है।
विज्ञापन
CBSE
- फोटो : social media
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीबीएसई संबद्धता 2022-23 सत्र के लिए पंजीकरण तारीख आगे बढ़ा दी है। बोर्ड ने इसे लेकर संशोधित तिथियां जारी की हैं। बोर्ड की तरफ से इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस जारी किया गया है। ऑफिशियल नोटिस को आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in के जरिए देखा जा सकता है। बोर्ड ने ताजा संबद्धता, संबद्धता के उन्नयन और विस्तार के लिए संशोधित तारीखें जारी की हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-कोरोना इफेक्ट: दूसरी बार स्थगित हुई जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा, पढ़िए पूरी खबर
विज्ञापन
दरअसल, देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफे के कारण पैदा हुई स्थिति के चलते नई संबद्धता, संबद्धता के उन्नयन और विस्तार के लिए आखिरी तारीख 30 जून तक आगे बढ़ाई गई है। विस्तृत समय सारणी स्कूल सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए देख सकते हैं। बोर्ड ने कोविड-19 की वजह से पैदा हुई स्थिति की समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया है। अब स्कूल 30 जून तक संबद्धता के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-क्या आपको पता है: इन 6 देशों में 50 से लेकर 100 दिनों तक कभी नहीं डूबता है सूरज
बोर्ड की नई संबद्धता प्रणाली 1 मार्च 2021 से लागू हुई है। बोर्ड ने इससे पहले सीबीएसई संबद्धता के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 अप्रैल रखी थी जो अब आगे बढ़कर 30 जून कर दी है। बता दें कि बोर्ड की तरफ से कोरोना वायरस को देखते हुए दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया गया है।
कमेंट
कमेंट X