{"_id":"608b7e56e7864b493b7886b0","slug":"second-time-jawahar-navodaya-vidyalaya-entrance-exam-postponed-due-to-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना इफेक्ट: दूसरी बार स्थगित हुई जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा, पढ़िए पूरी खबर","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
कोरोना इफेक्ट: दूसरी बार स्थगित हुई जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा, पढ़िए पूरी खबर
Fri, 30 Apr 2021 09:44 AM IST
वर्तिका तोलानी
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Fri, 30 Apr 2021 09:44 AM IST
सार
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए नवोदय विद्यालय समिति ने 16 मई को कक्षा छठवीं में प्रवेश पाने के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा को स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यलाय
- फोटो : NVS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने एक बार फिर कक्षा छठवीं में प्रवेश पाने के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा को स्थगित कर दिया है। बता दें यह परीक्षा 16 मई 2021 को सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में होने वाली थी। किंतु कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए इस परीक्षा को कुछ समय के लिए टाल दिया गया है। इस बात की जानकारी एनवीएस ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
जारी अधिसूचना में लिखा गया है कि सत्र 2021-21 में जवाहर नवोदय विद्यालय की छठी कक्षा में प्रवेश के लिए 16 मई को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2021 को प्रशासनिक कारणों की वजह से टाल दिया गया है। नई तारीखों का एलान परीक्षा के न्यूनतम 15 दिन पहले किया जाएगा। अभ्यर्थी एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट https://navodaya.gov.in/nvs/en/Home1 पर जाकर अधिसूचना पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि जवाहर नवोदस विद्यालय चयन परीक्षा 2021 को एनवीएस ने दूसरी बार स्थगित किया है। इससे पहले यह परीक्षा 10 अप्रैल 2021 को आयोजित होने वाली था। जिसे प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए 16 मई तक बढ़ा दिया गया था। इस परीक्षा के लिए तकरीबन 30 लाख विद्यार्थियों ने आवेदन किया था।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X