यहां पुलिस विभाग में निकली हैं विभिन्न पदों पर नौकरियां, सैलरी 49 हजार रुपये से ज्यादा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम पुलिस में विभिन्न पदों पर सरकारी नौकरियां निकली हैं। यहां 204 पदों पर जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर की नौकरी निकली हैं। इन नौकरियों में चयन होने के बाद अभ्यर्थियों को प्रति माह 49 हजार रुपये से ज्यादा का वेतन मिलेगा। योग्य अभ्यर्थी इन पदों पर 4 मई तक आवेदन कर सकते हैं।
इन नौकरियों के लिए उम्र सीमा 18 से लेकर 38 साल तक रखी गई है। सबसे खास बात है कि इन पदों पर आवेदन करने वालों के लिए कोई एप्लीकेशन शुल्क नहीं रखा गया है। फिलहाल इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू होने में अभी वक्त है। इन सरकारी नौकरियों में चयन लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के आधार पर होगा।
पद- जूनियर असिस्टेंट
पद- 185
पे स्केल- 14000 – 49000 रुपये
ग्रेड पे-8700 रुपये
पोस्ट- स्टेनोग्राफर (ग्रेड- 3)
पदों की संख्या- 19
पे स्केल- 14000 – 49000 रुपये
ग्रेड पे- 6200 रुपये
इसे भी पढ़ें-लॉकडाउन की वजह से यहां सरकारी नौकरियों में आवेदन की तारीख बढ़ी
इन पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा कंप्यूटर की डिग्री अनिवार्य रूप से मांगी गई है।
महत्वपूर्ण जानकारी
-आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत- 4 अप्रैल, 2020
-आवेदन की आखिरी तारीख- 4 मई, 2020
कहां करना है आवेदन?
-slprbassam.in
-assampolice.gov.in