फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Amid Lockdown, Rajasthan High Court Extends Recruitment Process for Various Posts

लॉकडाउन की वजह से यहां सरकारी नौकरियों में आवेदन की तारीख बढ़ी

Fri, 27 Mar 2020 12:43 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 27 Mar 2020 12:43 PM IST
विज्ञापन
Amid Lockdown, Rajasthan High Court Extends Recruitment Process for Various Posts
सरकारी नौकरी

कोरोना वायरस से बचाव के लिए देशभर में 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे में सरकारी नौकरियों में आवेदन की आखिरी तारीख भी बढ़ गई है। राजस्थान हाईकोर्ट में विभिन्न पदों पर सरकारी नौकरियां निकली हुई हैं और इन नौकरियों में आवेदन की आखिरी तिथि को बढ़ा दिया गया है। अगर आप इन नौकरियों के लिए योग्य अभ्यर्थी हैं तो अपने हाथ से यह सुनहरा मौका जाने न दें। यहां हाईकोर्ट में जूनियर क्लर्क से लेकर क्लर्स और जूडिशियल असिस्टेंट के पदों पर 1760 सरकारी नौकरियां निकली हुई हैं। योग्य अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए 27 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। इन नौकरियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए आप हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन


राजस्थान हाईकोर्ट में जूडिशियल असिस्टेंट पद के लिए 268 वैकेंसी निकली हुई हैं। अभ्यर्थी का चयन होने पर इन पदों के लिए प्रति माह 20800 – 65900 रुपये तक वेतन मिलेगा। ये लेवल-5 की सरकारी नौकरियां हैं। इसी तरह से जूनियर असिस्टेंट के पद के लिए 18 नौकरियों निकली हुई हैं जिनमें 20800 – 65900 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा।

विज्ञापन



क्लर्क (जिला कोर्ट) के लिए 1056 पदों पर नौकरियां निकली हुई हैं जिनमें प्रति माह 20800 – 65900 रुपये का वेतन रखा गया है। इसके अलावा भी विभिन्न पदों पर नौकरियां निकली हुई हैं जिनमें उम्र सीमा 18 से लेकर 40 साल तक रखी गई है। इन नौकरियों के लिए आवेदन करने वाले जनरल अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये और एससी /एसटी के लिे 350 रुपये रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इन नौकरियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed