AHSEC HS Result 2022: 27 जून को जारी होगा असम बोर्ड का रिजल्ट, इन वेबसाइट पर देख पाएंगे परिणाम
Assam Board AHSEC HS Result 2022: असम उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (AHSEC) ने हायर सेकेंडरी यानी असम बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा परिणाम जारी करने के लिए तारीख और समय की घोषणा कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
AHSEC Assam Board Class 12 Result 2022: असम उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (AHSEC) ने हायर सेकेंडरी या कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी करने के लिए तारीख और समय की घोषणा कर दी है। परिणाम सोमवार, 27 जून को सुबह नौ बजे घोषित किया जाएगा। एक बार घोषित होने के बाद, छात्र अपना परिणाम SEBA की आधिकारिक वेबसाइट - sebaonline.org और resultsassam.nic.in पर देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें : UGC NET Dates Out: यूजीसी-नेट दिसंबर 2021 और जून 2022 की तारीखों का एलान, दो चरणों में होगी परीक्षा
Assam Board Result : मार्च और अप्रैल में हुईं थीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं
हायर सेकेंडरी (HS) या कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 मार्च से आयोजित की गईं और 12 अप्रैल, 2022 को संपन्न हुईं। प्रैक्टिकल 21 फरवरी और 10 मार्च, 2022 के बीच आयोजित किए गए थे। बोर्ड परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की गई थी - पहला सत्र था सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया गया और दूसरा सत्र दोपहर 1:30 बजे से शुरू हुआ और शाम 4:30 बजे तक आयोजित किया गया।
यह भी पढ़ें : JEE Main 2022: गणित ने खूब उलझाया तो फिजिक्स का पेपर रहा थोड़ा आसान, पढ़ें विश्लेषण
AHSEC Assam Board Result 2022: तिथि, समय और परिणाम वेबसाइट
बीते साल 2021 में, परीक्षा के लिए कुल 2,49,812 उम्मीदवार उपस्थित हुए, जिनमें से 38,430 उम्मीदवार साइंस स्ट्रीम से थे, 1,91,855 आर्ट्स स्ट्रीम से थे, 18,443 कॉमर्स स्ट्रीम से थे और 1,081 छात्र वोकेशनल कोर्स से थे। पिछले साल मॉडर्न इंडियन लैंग्वेज की परीक्षा डेढ़ घंटे की होती थी और 30 अंकों की होती थी।
यह भी पढ़ें : HPSC ADO Recruitment: एचपीएससी एडीओ की अधिसूचना जारी, 700 पदों के लिए होगी भर्ती
जबकि एडवांस लैंग्वेज की परीक्षा 50 अंकों की होती थी और छात्रों को पेपर पूरा करने के लिए ढाई घंटे का समय दिया जाता था। असम बोर्ड की ओर से पिछले साल घोषित कक्षा 12वीं के परिणामों में कुल 98.93 फीसदी पास प्रतिशत दर्ज किया गया था।
कमेंट
कमेंट X