फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Main 2022 Exam Session 1 JEE Mains Paper Analysis Physics Easy Mathematics Time Consuming and Chemistry Moderate

JEE Main 2022: गणित ने खूब उलझाया तो फिजिक्स का पेपर रहा थोड़ा आसान, पढ़ें विश्लेषण

Sat, 25 Jun 2022 08:47 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 25 Jun 2022 08:47 PM IST
सार

JEE Mains 2022 Paper Analysis: फिजिक्स का पार्ट थोड़ा आसान रहा है, जबकि केमिस्ट्री भी छकाने वाली आई है। जबकि, जेईई मेन के पेपर में गणित ने छात्रों को खूब उलझाया है। 

विज्ञापन
JEE Main 2022 Exam Session 1 JEE Mains Paper Analysis Physics Easy Mathematics Time Consuming and Chemistry Moderate
JEE Main 2022 Session 1 Paper Analysis - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

JEE Main 2022 Session 1 Paper Analysis: इस बार जेईई मेन के पेपर में गणित ने छात्रों को खूब उलझाया है तो वहीं फिजिक्स का पार्ट थोड़ा आसान रहा है, जबकि केमिस्ट्री भी छकाने वाली आई है। इस वर्ष, छात्रों द्वारा फिजिक्स को सबसे आसान सेक्शन का दर्जा दिया गया है।

विज्ञापन

उम्मीदवारों का मानना है कि जिन छात्रों ने बहुत सारे मॉक टेस्ट हल किए हैं, वे इस पार्ट में बेहतर स्कोर करने में सक्षम होंगे। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से इस साल 23 जून से 29 जून तक जेईई मेन 2022 का पहला सत्र आयोजित किया जा रहा है। जेईई मेन 2022 के पहले चरण के तहत बी आर्क पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए पेपर 23 जून तो बीई-बीटेक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए पेपर 24 जून से शुरू हो चुके हैं। 

विज्ञापन

JEE Main 2022: फिजिक्स का पार्ट सभी पारियों में सबसे आसान

25 जून को एनटीए ने जेईई मेन 2022 की तीसरे दिन की परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित कर ली है। जेईई मेन एक्सपर्ट्स ने पहली पारी की परीक्षा का विश्लेषण आसान से मध्यम स्तर पर किया है। जेईई मेन की तैयारी कराने वाले एक्सपर्ट फैकल्टीज के अनुसार, फिजिक्स का पार्ट सभी पारियों में सबसे आसान रहा है।

जबकि, केमिस्ट्री का पार्ट मुख्य रूप से एनसीईआरटी पाठ्यक्रम और पुस्तकों पर आधारित था। इसलिए, जिन छात्रों ने एनसीईआरटी की पुस्तकों से पूरी तरह से तैयारी की थी, वे इसमें बेहतर स्कोर कर सकते हैं। वहीं, लंबी कैल्कुलेशन वाले सवालों के कारण इस वर्ष गणित का पार्ट थोड़ा उलझाने वाला था। छात्रों ने इसको डिफिकल्टी लेवल पर कठिन माना है।
 

विज्ञापन

JEE Mains 2022: बीते दिन ऐसा रहा था पेपर 

बात अगर 24 जून की करें तो शिफ्ट-1 में पीसीएम से ओवरऑल 65 प्रश्न पूछे गए थे। इनमें से केमिस्ट्री से 25 प्रश्न, मैथ्स से 22 प्रश्न, फिजिक्स से 27 प्रश्न पूछे गए थे। इनमें से 45 फीसदी यानी 29 प्रश्न कक्षा 11वीं के सिलेबस पर आधारित थे तो 55 फीसदी यानी 35 प्रश्न कक्षा 12वीं के सिलेबस पर आधारित थे।

इसके बाद 24 जून को शिफ्ट-2 में पीसीएम से ओवरऑल 66 प्रश्न पूछे गए थे। इनमें से केमिस्ट्री से 28 प्रश्न, मैथ्स से 17 प्रश्न, फिजिक्स से 21 प्रश्न पूछे गए थे। इनमें से 52 फीसदी यानी 34 प्रश्न कक्षा 11वीं के सिलेबस पर आधारित थे तो 48 फीसदी यानी 32 प्रश्न कक्षा 12वीं के सिलेबस पर आधारित थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed