HPSC ADO Recruitment: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने हरियाणा सरकार के कृषि और किसान कल्याण विभाग में एक कृषि विकास अधिकारी (ADO) (मृदा संरक्षण / मृदा सर्वेक्षण / प्रशासनिक संवर्ग) की भर्ती के लिए नवीनतम अधिसूचना जारी हुई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
HPSC ADO Recruitment: एचपीएससी एडीओ की अधिसूचना जारी, 700 पदों के लिए होगी भर्ती
HPSC ADO Recruitment: रिक्तियों का विवरण
एचपीएससी एडीओ भर्ती अधिसूचना 2022 के साथ जारी 600 रिक्तियों को पोस्ट-वार यहां दिया गया है-
- कृषि विकास अधिकारी (प्रशासन संवर्ग) : 600
- कृषि विकास कार्यालय (मृदा संरक्षण) : 100
- कुल पद : 700
HPSC ADO Recruitment: आवेदन शुल्क
ऑनलाइन आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवार को आवेदन शुल्क देना होता है। एचपीएससी एडीओ भर्ती आवेदन शुल्क सामान्य पुरुष / अन्य राज्य के पुरुष उम्मीदवारों के लिए 1,000 रुपये, वहीं सामान्य महिला / अन्य राज्य की महिला / एससी / ईडब्ल्यूएस / ईएसएम उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये शुल्क लागू होगा जबकि पीएच/पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर अधिसूचना में भर्ती के लिए आवश्यक पात्रता की जांच करें।
- इसके बाद पात्र उम्मीहदवार वेबसाइट hpsc.gov.in के करिअर पेज पर दिए गए अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
- अब सभी आवश्यक विवरणों को दर्ज करते हुए आवेदन पत्र भरें।
- स्कैन फोटो, साइन, आईडी प्रूफ, आदि आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- ऑनलाइन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लें।
कृषि विकास अधिकारी (प्रशासन संवर्ग) : कृषि में बीएससी (ऑनर्स)
कृषि विकास कार्यालय (मृदा संरक्षण) : बीएससी (ऑनर्स) इन एग्रीकल्चर/ बीएससी एग्रीकल्चर (इंजीनियरिंग)
HPSC ADO Recruitment: आयु सीमा मानदंड
एचपीएससी एडीओ भर्ती 2022 के लिए आवेदक उम्मीदवार की आयु 01 जून 2022 को 18 से 42 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आयु में छूट में ओबीसी वर्ग के लिए तीन साल की और एससी / बीसी उम्मीदवारों के लिए पांच साल की छूट देय होगी। वहीं, ईडब्ल्यूएस, ईएसएम और पीडब्ल्यूडी जैसी अन्य श्रेणियों को भी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।