Amar Ujala Disha: 10वीं से 12वीं तक के एक लाख छात्रों के पास स्कॉलरशिप का मौका, पांच करोड़ तक की मिलेगी मदद
Amar Ujala Disha: अमर उजाला की ओर से 10वीं और 12वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप हासिल करने का मौका दिया जा रहा है। मेधावी छात्रों को कुल पांच करोड़ रुपये तक की स्कॉलरशिप, इलेक्ट्रिक स्कूटर जैसे आकर्षक उपहार प्रदान किए जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Amar Ujala Scholarship: 10वीं, 11वीं और 12वीं के छात्रों के पास स्कॉलरशिप हासिल करने और लाखों रुपये के आकर्षक उपहार जीतने का मौका है। छात्रों के लिए अमर उजाला यह सुनहरा मौका लेकर आया है। 'अमर उजाला दिशा' के तहत प्रतिभावान छात्रों को एक परीक्षा के जरिए चुना जाएगा और उन्हें परीक्षा में उनके प्रदर्शन के अनुसार पांच करोड़ रुपये तक की स्कॉलरशिप दी जाएगी। चुनिंदा छात्रों को टू-व्हीलर, लैपटॉप, स्मार्टफोन्स और स्मार्ट वॉच जैसे तोहफे दिए जाएंगे। काउंसलिंग में भी उनकी मदद की जाएगी। 'अमर उजाला दिशा' में हिस्सा लेने के लिए अब तक एक हजार से भी ज्यादा स्कूलों ने अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया है। इनमें आईसीएसई और सीबीएसई स्कूल शामिल हैं।
यह पहला मौका है, जब कोई मीडिया संस्थान इस तरह की परीक्षा करा रहा है। इसके तहत छात्रों को यह फायदा होगा:
- चयनित छात्रों को कुल पांच करोड़ रुपये तक की स्कॉलरशिप
- पांच इलेक्ट्रिक स्कूटर
- 10 लैपटॉप
- 50 स्मार्टफोन
- 100 स्मार्टवॉच
परीक्षा से जुड़ी जरूरी बातें
- यह प्रतियोगी परीक्षा 8 से 10 फरवरी के बीच, रजिस्टर्ड स्कूलों में ही होगी।
- इसमें कक्षा 10वीं से 12वीं तक के सभी स्ट्रीम्स के छात्र हिस्सा ले सकेंगे।
- यह परीक्षा OMR आधारित होगी।
- 40 मिनट में मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन पूछे जाएंगे।
- इस प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण शुल्क या कोई अन्य शुल्क नहीं लिया जाएगा।
- भाग लेने के लिए इच्छुक प्रतिभागी 9811356546 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
परीक्षा के दौरान ध्यान देने योग्य बातें
- क्वेश्चन पेपर को ध्यान से पढ़ें।
- OMR शीट में सभी डिटेल्स अच्छे से भरें।
- OMR शीट में दिए गए सर्कल को ब्लैक पेंसिल से अच्छे से भरें।
- मोबाइल नंबर अच्छे से भरें, रिजल्ट और सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए यह जरुरी है।
यह है उद्देश्य
अमर उजाला का दृष्टिकोण अगली पीढ़ी को एक उत्कृष्ट शिक्षण ढांचा प्रदान करके तैयार करना है, जो उन्हें विविधता भरी दुनिया में प्रतिस्पर्धा करने के लिए तैयार करे। यह टेस्ट छात्रों को उनके वर्तमान प्रतिस्पर्धा स्तरों को समझने और उनका मूल्यांकन करने में मदद करेगा। 'अमर उजाला दिशा' छात्रों को उनके वर्तमान प्रतिस्पर्धा स्तरों को समझने और उनका मूल्यांकन करने में मदद करेगी। यह राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा छात्रों की योग्यता, ज्ञान और समस्या-समाधान कौशल के व्यापक मूल्यांकन के रूप में कार्य करती है।
कार्यक्रम के सहयोगी संस्थान
- पावर्ड बाई : गलगोटिया यूनिवर्सिटी व सफलता
- डिफेंस अकेडमी पार्टनर : सेंचुरियन डिफेंस अकेडमी
- कोचिंग पार्टनर : विद्यापीठ फिजिक्सवाला
- प्लैटिनम पार्टनर : चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी चंडीगढ़, जीएलए यूनिवर्सिटी मथुरा, ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी देहरादून, पीएसआईटी कानपुर, श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ, सुभारती यूनिवर्सिटी मेरठ
- गोल्ड पार्टनर : आईएफटीएम यूनिवर्सिटी मुरादाबाद, इंवर्टिस यूनिवर्सिटी बरेली, मंगलायतन यूनिवर्सिटी अलीगढ़, एसआरएम यूनिवर्सिटी सोनीपत, पाल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट हल्द्वानी, मदरहुड यूनिवर्सिटी रुड़की
- सिल्वर पार्टनर : नारायणा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस कानपुर, आरपीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस महेंद्रगढ़, श्री वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी गजरौला
कमेंट
कमेंट X