AISSEE 2026: बच्चे को सैनिक स्कूल से पढ़ाना है तो अभी भरें फॉर्म, छठी-नौवीं में दाखिले के लिए कल तक करें आवेदन
AISSEE 2026 Registration: अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण विंडो बहुत जल्द बंद होने वाली है। फीस भुगतान के लिए 10 नवंबर तक का समय होगा। इसके बाद, आवेदन में सुधार का मौका दिया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
AISSEE 2026: अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए पंजीकरण विंडो बहुत जल्द बंद होने वाली है। सैनिक स्कूल सोसाइटी 9 नवंबर, 2026 को आवेदन विंडो बंद करने वाली है। कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश के लिए इच्छुक छात्र या उनके अभिभावक तुरंत आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/sainik-school-society पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
10 नवंबर तक जमा कर सकेंगे शुल्क
पंजीकृत उम्मीदवारों के पास फीस भुगतान के लिए 10 नवंबर तक का समय होगा। इसके बाद, आवेदन में सुधार का मौका दिया जाएगा। 12 नवंबर से 14 नवंबर के बीच ऑनलाइन फॉर्म में करेक्शन कर सकेंगे।
इन विवरणों में कर सकेंगे बदलाव
उम्मीदवार या उनके अभिभावक सुधार विंडो खुलने पर अपने आवेदन पत्र में कुछ जानकारियों को बदल सकेंगे। लेकिन सभी विवरणों में बदलाव की अनुमति नहीं होगी। एनटीए ने साफ बताया है कि कौन से फील्ड संपादन योग्य हैं और कौन से नहीं।
कुछ जानकारियां ऐसी हैं जिन्हें बदलने की अनुमति नहीं होगी, जैसे कि उम्मीदवार का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पता। ये विवरण सुधार विंडो में संशोधित नहीं किए जा सकेंगे।
वहीं, अन्य विवरण जैसे पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि, लिंग, श्रेणी, कक्षा, माध्यम, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और विभिन्न प्रमाण पत्रों को उम्मीदवार बदल सकते हैं। इसके अलावा, परीक्षा शहर की प्राथमिकता भी बदली जा सकती है, लेकिन यह बदलाव केवल उसी राज्य या संघ राज्य क्षेत्र के भीतर किया जा सकेगा।
18 जनवरी को होगी प्रवेश परीक्षा
कक्षा 6 और 9 में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 18 जनवरी, 2026 (रविवार) को होगा। सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा ओएमआर शीट पर पेन और पेपर मोड में देश के 190 शहरों में ऑफलाइन आयोजित की जाएगी।
आयु संबंधी योग्यता
- कक्षा 6 के लिए बच्चे की उम्र 31 मार्च 2026 तक 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- कक्षा 9 में दाखिले के लिए बच्चे की उम्र 31 मार्च 2026 तक 13 से 15 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आवेदन फीस
जनरल, ओबीसी (एनसीएल), डिफेंस, एक्स सर्विसमैन के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपए व एससी और एसटी वर्ग के लिए 700 रुपए शुल्क देना होगा।
अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा पैटर्न
कक्षा 6 में दाखिल के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन हिंदी और अंग्रेजी समेत कुल 13 भाषाओं में किया जाएगा। सैनिक स्कूल कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा कुल 150 मिनट की होगी। कुल 125 प्रश्न होंगे। पेपर 300 अंक का होगा।
कक्षा 9 में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा अंग्रेजी में आयोजित की जाएगी। सैनिक स्कूल कक्षा 9 प्रवेश परीक्षा 180 मिनट की होगी। कुल 150 सवाल पूछे जाएंगे। पेपर 400 नंबर का होगा।
पास होने के लिए चाहिए होंगे इतने अंक
छात्र के हर सेक्शन में कम से कम 25 फीसदी और एग्रीगेट 40 फीसदी मार्क्स आना जरूरी है। एससी, एसटी विद्यार्थियों के लिए यह शर्त नहीं है।
AISSEE 2026 Application Process: आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर “SAINIK SCHOOL SOCIETY” टैब पर क्लिक करें।
- “LATEST NEWS” सेक्शन में “Registration for AISSEE-2026 Examination is LIVE!” लिंक चुनें।
- मांगी गई जानकारी भरकर पंजीकरण करें।
- इसके बाद आवेदन पत्र में आवश्यक डिटेल्स भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
- निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें और आवेदन सबमिट करें।
- अंत में फॉर्म का प्रिंट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
कमेंट
कमेंट X