फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   AICTE directs colleges for Kashmiri students amid Jammu Kashmir issue after article 370 scrapped

अनुच्छेद 370: विवादों के बीच कश्मीरी स्टूडेंट्स के बारे में कॉलेजों को दिया गया ये निर्देश

Tue, 06 Aug 2019 05:05 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Tue, 06 Aug 2019 05:05 PM IST
सार

  • जम्मू-कश्मीर मुद्दे पर तनाव के माहौल के बीच कश्मीरी स्टूडेंट्स की चर्चा
  • सरकार ने कॉलेजों को जारी किया जरूरी निर्देश

विज्ञापन
AICTE directs colleges for Kashmiri students amid Jammu Kashmir issue after article 370 scrapped
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद दिल्ली समेत देश के कई अलग-अलग हिस्सों में तनाव का माहौल है। कई लोग सरकार के इस फैसले का समर्थन कर रहे हैं, तो कुछ इसके विरोध में भी हैं। इस बीच सरकार उन कश्मीरी स्टूडेंट्स की सुरक्षा को लेकर चिंतित है जो कश्मीर से बाहर विभिन्न राज्यों में रहकर अलग-अलग कॉलेजों में पढ़ाई कर रहे हैं। 

विज्ञापन


इसलिए ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (AICTE) ने सभी कॉलेजों को इस संबंध में एक निर्देश जारी किया है।

आगे पढ़ें, क्या है वो निर्देश

  • एआईसीटीई ने सभी संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्यों और प्रधान मंत्री विशेष छात्रवृत्ति योजना (PMSSS) के तहत नियुक्त को-ऑर्डिनेटर्स को कहा है कि वे अपने कॉलेजों में पढ़ने वाले सभी कश्मीरी छात्र-छात्राओं का खास ख्याल रखें।
  • फेलोशिप पाने वाले सभी स्टूडेंट्स को भी एसएमएस और ई-मेल के जरिए संदेश भेजा गया है कि वे अपने प्राचार्यों और को-ऑर्डिनेटर्स से संपर्क में रहें। ताकि उन्हें नए माहौल में ढल सकें और किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

    ये भी पढ़ें ः क्या है अनुच्छेद 370 और 35A, इसके हटने से जम्मू-कश्मीर में क्या बदल जाएगा
     
  • हालांकि अनुच्छेद 370 हटने के बाद कोई केंद्रीय हेल्पलाइन नंबर जारी नहीं किया गया है। लेकिन स्टूडेंट्स मौजूद हेल्पलाइन - 0120-244-6701 पर मदद ले सकते हैं।
  • इसके अलावा कश्मीरी स्टूडेंट्स किसी तरह की समस्या या परेशानी के संबंध में AICTE को सीधे ई-मेल कर सकते हैं। ई-मेल आईडी - jkadmissions2019@aicte-india.org है।
ये भी पढ़ें ः स्टूडेंट्स के पास सीधे सरकार से बात करने का मौका, मंत्री जी देंगे आपके सवालों के जवाब
 

गौरलतब है कि इस साल फरवरी में कश्मीर के पुलवामा में हुए हमले के बाद देश के अलग-अलग विश्वविद्यालयों में पढ़ रहे कई कश्मीरी छात्रों पर हमले किए गए थे। करीब 10 कश्मीरी स्टूडेंट्स को जेल हुई थी, जबकि 24 को उनके कॉलेज से राष्ट्र विरोधी गतिविधियों व सोशल मीडिया पोस्ट्स के मामले में सस्पेंड कर दिया गया था।

प्रधान मंत्री विशेष छात्रवृत्ति योजना (PMSSS) एक मेरिट आधारित छात्रवृत्ति है जो कश्मीरी छात्रों को जम्मू-कश्मीर से बाहर उच्च शिक्षा लेने के लिए दी जाती है।


ये भी पढ़ें ः 6 अगस्त: जब भारत में हुआ अनोखे बच्चे का जन्म और नासा को मिली मंगल पर उम्मीद
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed