फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   History Of 6th august know about Important Events

6 अगस्त: जब भारत में हुआ अनोखे बच्चे का जन्म और नासा को मिली मंगल पर उम्मीद

Tue, 06 Aug 2019 12:06 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Tue, 06 Aug 2019 12:06 PM IST
विज्ञापन
History Of 6th august know about Important Events

कहते हैं, जन्म से लेकर मृत्यु तक का सफर पहले से ही तय है तो कुछ का यह भी कहना है कि सब कुछ अपने कर्मों से बदला जा सकता है। 6 अगस्त, 1925 में सुरेंद्र नाथ बनर्जी का निधन हुआ तो दूसरी तरफ 1996 में नासा ने मंगल पर जीवन होने की संभावना जताई थी। ऐसे ही इतिहास में 6 अगस्त के दिन कई ऐसी घटनाएं दर्ज हुईं, जिनके बारे में शायद ही लोगों को पता हो।

विज्ञापन

जानें देश-दुनिया में 6 अगस्त की अन्य अहम घटनाएं-

1825- बोलीविया, जिसे आधिकारिक तौर पर बोलीविया बहुराष्ट्रीय देश के रूप में जाना जाता है, पश्चिमी-मध्य दक्षिण अमेरिका में स्थित एक स्थलरुद्ध देश है। 6 अगस्त के दिन इस देश ने पेरू से स्वतंत्रता हासिल की।

1862- मद्रास उच्च न्यायालय भारत के तमिलनाडु प्रान्त का न्यायालय है। बता दें कि इसकी स्थापना 6 अगस्त को हुई।

1906- 6 अगस्त के दिन ही वंदेमातरम समाचार पत्र का प्रकाशन प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी चितरंजन दास और अन्य कांग्रेस नेताओं द्वारा शुरू किया गया। 

1914- 6 अगस्त के दिन ही रूस के खिलाफ ऑस्ट्रिया ने युद्ध की घोषणा की।

1925- सर सुरेन्द्रनाथ बैनर्जी (10 नवंबर 1848 - 6 अगस्त 1925) ब्रिटिश राज के दौरान प्रारंभिक दौर के भारतीय राजनीतिक नेताओं में से एक थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

1960- क्यूबा गणतंत्र कैरिबियाई सागर में स्थित एक द्वीपीय देश है। हवाना क्यूबा की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। बता दें कि क्यूबा ने देश की तमाम संपत्ति का राष्ट्रीयकरण किया। 

1962- 6 अगस्त जमैका को स्वतंत्रता मिली । 

1986- 6 अगस्त के दिन भारत के प्रथम टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म हुआ है। 

1996- मंगल पर जीवन है, इसकी उम्मीद नासा को मिली।

2007- मध्य त्रिनिदाद ( कैरेबियाई या केरिबियन सागर में एक द्वीप है) में एक पुराने हिन्दू मन्दिर को क्षतिग्रस्त किया गया। वहीं दूसरी तरफ लगभग 80 लाख साल पुराने देवदार के वृक्ष का जीवाश्म हंगरी के वैज्ञानिकों ने प्राप्त करने का दावा किया था।

2010- 6 अगस्त को जम्मू और कश्मीर में बाढ़ आई थी, जिसके कारण दो सौ से अधिक लोग मारे गए। 

2011- थाईलैंड में प्यूइआ थाई दल (यह थाइलैंड का एक प्रमुख राजनितिक दल है) की यिंगलुक शिनवात्रा शु्रिवार देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं। 

2012- 6 अगस्त के दिन मंगल ग्रह पर नासा का क्यूरिओसिटी रोवर पहुंचा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed