स्टूडेंट्स के पास सीधे सरकार से बात करने का मौका, मंत्री जी देंगे आपके सवालों के जवाब
- मानव संसाधन विकास मंत्रालय का इनोवेशन सेल आयोजित कर रहा है कार्यक्रम
- केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक देंगे आपके सवालों के जवाब
- शिक्षा, पर्यावरण और जल संरक्षण के मुद्दों पर पूछ सकते हैं सवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आपके मन में पर्यावरण, जल संरक्षण या शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ा कोई सवाल है, तो आप सीधे केंद्रीय मंत्री से पूछ सकते हैं। भारत सरकार का मानव संसाधन विकास विभाग आपको ये मौका दे रहा है। मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक आपके सवालों के जवाब देंगे।
इतना ही नहीं, सवाल भेजने वालों में से भी विजेता चुने जाएंगे। जिनके सवाल सबसे अच्छे होंगे, उनका चयन किया जाएगा। इन चयनित विजेताओं को केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा साइन की गई एक किताब और एक टी-शर्त पुरस्कार के रूप में दी जाएगी।
आगे समझें, कैसे और कहां पूछ सकते हैं अपने सवाल
- सवाल भेजने के लिए आपको एमएचआरडी के इनोवेशन सेल (MIC) की वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके होम पेज पर आपको 'इंडियाज फर्स्ट लीडरशिप टॉक सीरीज' से संबंधित लिंक मिलेगी। इसके जरिए आप उस पेज तक पहुंच सकते हैं जहां आपको अपने सवाल भेजने हैं।
- हालांकि, आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आगे एक डायरेक्ट लिंक दे रहे हैं, जिस पर क्लिक करते ही वो पेज खुल जाएगा जहां आपको सवाल भेजने हैं।
- इस पेज पर दी गई जगह में आप अपना सवाल, अपना नाम, संस्थान का नाम, शहर, राज्य, ई-मेल आईडी व मोबाइल नंबर की जानकारी भर कर सबमिट कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : JEE Main 2020: इस तारीख से शुरू होने वाले हैं आवेदन, NTA ने बताया शेड्यूल
इस संबंध में मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट भी किया है। यहां उन्होंने लिखा है कि 'मैं सभी स्टूडेंट्स से अपील करता हूं कि वे 7 अगस्त 2019 तक अपने सवाल हमें भेजें। मैं लीडरशिप टॉक सीरीज कार्यक्रम के दौरान आपके सवालों के जवाब देने की कोशिश करूंगा'।
Excited to be a part of India's 1st Leadership Talk Series.
— Dr Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) August 5, 2019
Theme : "Innovation for Resurgent India".
Urge all the students to send their questions by 7th August 2019, and I will try to address them during the program.https://t.co/rKkGSgnqOz@mhrd_innovation pic.twitter.com/MghVIUhPWP
इच्छुक स्टूडेंट्स सवाल भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : CBSE 2020: ऐसा रहेगा 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल, शुरू हुईं तैयारियां
कमेंट
कमेंट X