{"_id":"dfab3c08c17a07287d3367d7e551270b","slug":"voter-list-correction-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से ठीक कराएं वोटर लिस्ट की गड़बड़ी","category":{"title":"Dropped","title_hn":"Dropped","slug":"dropped"}}
आज से ठीक कराएं वोटर लिस्ट की गड़बड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 17 Jul 2014 11:27 AM IST
विज्ञापन
चुनाव आयोग विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गया है। मतदाता सूचियों में त्रुटियां दूर करने की प्रक्रिया को रियासत में 17 जुलाई से शुरू किया जा रहा है। इसके तहत बूथ लेबल अफसर (बीएलओ) स्तर पर मतदाता सूचियों को प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रियासत में साल के आखिर के महीनों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियों को शुरू कर दिया गया है। मतदाता सूचियों में नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया के तहत 17 जुलाई से बीएलओ स्तर पर मतदाता सूचियों को प्रदर्शित किया जाएगा। मतदाता सूचियों में अपना नाम देख सकते हैं और त्रुटियों को दूर करवा सकते हैं।
विज्ञापन
उप मुख्य चुनाव अधिकारी रछपाल सिंह का कहना है कि विधानसभा चुनाव में मतदाता सूचियों में त्रुटियों को दूर करने की प्रक्रिया 17 जुलाई से बीएलओ स्तर पर शुरू करवाई जा रही है। इस प्रक्रिया के तहत मतदाता सूचियों में अपने नाम देख सकते हैं और त्रुटियों को दूर करवा सकते हैं। नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया भी चलेगी।
विज्ञापन