{"_id":"9ca4b362360a855264c9520661fcfb48","slug":"suspicious-death-in-paharganj-hotel","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में हवलदार की मौत","category":{"title":"Dropped","title_hn":"Dropped","slug":"dropped"}}
संदिग्ध हालात में हवलदार की मौत
Updated Wed, 01 Jan 2014 04:16 PM IST
विज्ञापन
पहाड़गंज स्थित अवतार होटल में शुक्रवार सुबह गोवा के कस्टम विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
विज्ञापन
वह गत दस दिसंबर को विभाग के कई कर्मचारियों के साथ सातवें वेतन आयोग की मीटिंग में शामिल होने के लिए दिल्ली आया था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। आशंका है कि हृदय गति रुकने से उसकी स्वाभाविक मौत हुई है।
मरने वाले की पहचान अर्जुन डी पंवार (50) के रूप में हुई है। वह सपरिवार गोवा में रहता था और कस्टम विभाग में हेड हवलदार अर्जुन अपने विभाग के 17 अन्य सदस्यों के साथ सातवें वेतन आयोग की मीटिंग में शामिल होने के लिए आया था। वह अवतार होटल के कमरा संख्या 402 में ठहरा था।
विज्ञापन
उसके साथ कमरे में एक सिपाही और एक हवलदार भी था। 12 दिसंबर को कर्मचारियों की जंतर मंतर पर बैठक हुई। 13 दिसंबर को सभी को वापस जाना था।