{"_id":"2f753c12cf9ca4764dff4c8e1240b0af","slug":"judges-selected-rupayan-achiever-announced-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूपायन अवॉर्ड्सः जिंदगी की हर बूंद में संघर्ष का समंदर","category":{"title":"Dropped","title_hn":"Dropped","slug":"dropped"}}
रूपायन अवॉर्ड्सः जिंदगी की हर बूंद में संघर्ष का समंदर
अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 28 Oct 2013 10:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश की जिन महिलाओं ने अपने हौसले और जज्बे से समाज की सूरत बदल दी, उन्हें सम्मानित करने के लिए मौजूद थीं अपने जमाने की मशहूर फिल्म अभिनेत्री आशा पारेख और रेल हादसे में पैर गंवाने के बावजूद एवरेस्ट फतह करने वाली यूपी की बहादुर बेटी अरुणिमा सिन्हा।
विज्ञापन
इन सबकी मौजूदगी ही शहर की युवतियों में हौसले का संचार करने केलिए काफी थी। मौका था ‘अमर उजाला रूपायन अचीवर अवार्ड्स-2013’ का। समाज को बदलने का संकल्प ले कुछ कर गुजरने का जज्बा लिए इन महिला अचीवर्स की कहानी सुन सभी का उत्साह आसमान पर जा पहुंचा।
विज्ञापन
अमर उजाला रूपायन अचीवर अवॉर्ड पाने वाली हर महिला के संघर्ष की कहानी अपने आप में किसी के लिए भी उत्साह से भर देने वाली है। सबसे अहम बात यह कि ज्यादातर अचीवर्स छोटे से गांव या कस्बे की हैं। गांव की पगडंडियों से आसमान छूने का हौसला उन्होंने जुटाया और अपने संघर्ष से समाज के लिए मिसाल बन गईं।
विज्ञापन
देह व्यापार में फंसी महिलाओं और उनके बच्चों का दर्द नहीं देखा गया तो उन्हें इस चंगुल से छुड़ाने की मुहिम शुरू कर दी। उनके पुनर्वास और बेहतर शिक्षा के लिए काम किया। गांव की गरीब महिलाओं को सूदखोरों के चंगुल में फंसकर कर्ज में डूबते देखा तो उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की ठान ली।
सरकारी स्कूल में टीचर होते हुए उसे ऐसा आदर्श स्कूल बना दिया कि उसने नामी कॉन्वेंट स्कूलों को भी पीछे छोड़ दिया। खुद पोलियोग्रस्त होते हुए भी दूसरे नि:शक्तजनों को आत्मनिर्भर बनाने में जुटी हैं। ऐसी ही ढेरों और कहानियां और उसके पीछे की संघर्ष की कहानी सुन अतिथियों को भी कहना पड़ा कि वे भी यहां आकर उनसे प्रेरित हो रही हैं।
जैसे ही इन अचीवर्स का नाम मंच से पुकारा जाता, सभागार में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठती। उनकी कहानी सुनकर सभी और उत्साह से भर उठते...फिर उनके सम्मान में खड़े होकर स्वागत करते। समारोह की ब्रांड अंबेसडर अरुणिमा सिन्हा लगातार इन अचीवर्स का हौसला बढ़ा रही थीं।
मुख्य अतिथि फिल्म अभिनेत्री आशा पारेख, विशिष्ट अतिथि और इन अचीवर्स का चयन करने वाली निर्णायक देश की पहली महिला डीजीपी कंचन चौधरी भट्टाचार्य, फिक्की की महिला इकाई की उपाध्यक्ष अर्चना गरोदिया गुप्ता, मशहूर टीवी कलाकार मेघना मलिक भी खुले दिल से अचीवर्स का स्वागत कर रही थीं।
सभी ने पहले तालियों और फिर गले लगाकर उनका उत्साह बढ़ाया। अतिथियों ने कहा कि इन अचीवर्स से वे भी प्रेरित होकर जा रही हैं।