फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   youth went to take bath in Yamuna river burari drowned dead bodies recovered

Delhi News : लोनी से यमुना में नहाने गए छह दोस्तों में से चार डूबे, तीन की मौत

Sat, 09 Jul 2022 04:47 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 09 Jul 2022 04:47 AM IST
सार

मृत युवकों की पहचान गाजियाबाद के लोनी स्थित राम पार्क निवासी कमल राणा (17), गाजियाबाद के लोनी स्थित अशोक विहार निवासी इलियास (20) और लोनी के नगर पालिका स्थित खन्ना नगर निवासी वसीम (15) के रूप में हुई है, जबकि लापता युवक की पहचान लोनी के नगर पालिका स्थित खन्ना नगर निवासी समीर (18) के रूप में हुई है।

विज्ञापन
youth went to take bath in Yamuna river burari drowned dead bodies recovered
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

गाजियाबाद के लोनी से बुराड़ी में यमुना में नहाने गए तीन दोस्तों की डूबने से मौत हो गई, जबकि एक युवक लापता है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात चारों युवकों के लापता होने की जानकारी मिली थी। शुक्रवार सुबह से गोताखोर इनकी तलाश में लग गए थे। मृत युवकों की पहचान गाजियाबाद के लोनी स्थित राम पार्क निवासी कमल राणा (17), गाजियाबाद के लोनी स्थित अशोक विहार निवासी इलियास (20) और लोनी के नगर पालिका स्थित खन्ना नगर निवासी वसीम (15) के रूप में हुई है, जबकि लापता युवक की पहचान लोनी के नगर पालिका स्थित खन्ना नगर निवासी समीर (18) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात 1:22 बजे सूचना मिली कि लोनी से छह लड़के ठोकर संख्या 7 सोनिया पुश्ता बुराड़ी के नजदीक यमुना में नहाने गए थे, लेकिन इनमें से चार घर नहीं लौटे। सूचना मिलने के बाद पुलिसकर्मी यमुना के किनारे पहुंचे। पुलिसकर्मियों को वहां कुछ कपड़े और इलियास की स्कूटी मिली। पुलिस ने इसकी सूचना गोताखोरों को दी। बोट क्लब के इंचार्ज हरीश ने बताया कि शुक्रवार सुबह छह बजे से गोताखोरों ने यमुना में युवकों की तलाश शुरू की। करीब साढ़े दस बजे गोताखोर कमल राणा, इलियास और वसीम को नदी से बाहर निकालकर पास के अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


इलियास की स्कूटी और कपड़े मिले
वसीम के पिता हैदर खान ने बताया कि वसीम ने दसवीं की परीक्षा दी थी। परिवार में उसकी पत्नी जुबेदा प्रवीण, बेटा तबरेज, जावेद, बेटी तरुण प्रवीण और नसरीन हैं। बृहस्पतिवार सुबह वह अपने दोस्त अजय को टीसी दिलवाने के लिए यमुना विहार गया था। देर रात तक वसीम के घर नहीं पहुंचने पर उसके पिता ने अजय से पूछताछ की। अजय ने बताया कि वह यमुना में नहा रहा था, तब वह अपने घर आ गया। हैदर ने अजय से इस बात की जानकारी देने की बात कही। उसने बताया कि उसने वसीम की मां को फोन किया था, लेकिन बात नहीं हो पाई। फिर सभी अजय को लेकर यमुना के पास पहुंचे, जहां इलियास की स्कूटी, हेलमेट से वसीम के कपड़े और पास ही अन्य युवकों के कपड़े मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घर नहीं पहुंचने पर परिजनों को चिंता सताने लगी
मृतकों के परिजनों ने बताया कि सभी अपने दोस्तों के साथ घर से निकले थे। परिवार वालों को यह नहीं पता था कि सभी यमुना में नहाने गए हैं। इलियास के मामा नासिर ने बताया कि इलियास सिलाई कढ़ाई का काम करता था और ओपन से 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा था। परिवार में उसके पिता अरमान, मां शबाना और भाई शोएब है। बृहस्पतिवार को जाफराबाद में रहने वाला दोस्त बाटला इलियास के पास आया था, फिर दोनों स्कूटी से घर से निकले थे। रात दस बजे तक इलियास के घर नहीं पहुंचने पर परिवार को चिंता सताने लगी। उन लोगों ने बाटला से संपर्क किया। उसने बताया कि सभी यमुना में नहाने गए थे। पानी ज्यादा होने से वह यमुना में डूब गया। उसने बताया कि घटना होने के बाद वह काफी डर गया था। परिवार वाले उनकी तलाश में यमुना के पास पहुंचे।


जल्द वापस आने की बात कही थी
कमल राणा के परिवार में उसके पिता परसेराम, मां रेखा, भाई सागर और बहन खुशी है। परसेराम ट्रॉनिका सिटी में गार्ड हैं। कमल लोअर बनाने का काम करता था। साथ ही ओपन से 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा था। परिवार वालों का कहना है कि वह अपने एक दोस्त के साथ घर से निकला था और जल्द वापस आने की बाद कही थी। इसी तरह लापता समीर के परिवार वालों का कहना है कि छह लड़के वहां नहाने गए थे। स्थानीय मंदिर के पुजारी ने बताया कि शाम साढ़े छह बजे सभी यमुना में नहा रहे थे। अभी तक समीर का कोई अता पता नहीं चला है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed