फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   youth was killed, when oppose to missbehave with girlfriend

गर्लफ्रेंड से हाथापाई करने का विरोध करने पर की गई थी युवक की हत्या

Wed, 17 Mar 2021 01:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
youth was killed, when oppose to missbehave with girlfriend
नई दिल्ली। बुध विहार इलाके में रविवार रात करीब 8 बजे को हरियाणा के फरीदाबाद निवासी शिवम ठाकुर (22) की हत्या गर्लफ्रेंड से हाथापाई का विरोध करने पर की गई थी। पुलिस ने वारदात में शामिल श्याम कॉलोनी निवासी चेतन (21) को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से हत्या में इस्तेमाल चाकू और खून से सना कपड़ा बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त प्रणव तायल ने बताया कि शिवम का परिवार इसी इलाके का रहने वाला था, लेकिन उसकी हरकतों से परेशान होकर फरीदाबाद के गांधीनगर में रहने चला गया था। वह यहां कपड़े की दुकान में काम करता था और आता-जाता था। रविवार रात बुध विहार में शिवम को चाकू मारने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया था। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। आरोपी भीड़ के बीच शिवम पर चाकू से हमला कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन

थाना प्रभारी खेमेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ की गई तो वारदात में शामिल चेतन, भोला और पवन की पहचान हो गई। पुलिस ने सोमवार रात चेतन को इलाके से गिरफ्तार कर लिया। चेतन ने अपराध कुबूल कर लिया। उसने बताया कि शिवम ने उन पर अपनी गर्लफ्रेंड से हाथापाई करने का आरोप लगाया था। इसे लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह शिवम भोला के पास पहुंचा और बुरा-भला कहा। इस पर उनके बीच गर्मागर्मी हुई। रात में तीनों शिवम की हत्या के इरादे से पहुंचे। कहासुनी के दौरान उन्होंने उस पर चाकू से हमला किया और फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि नौवीं कक्षा तक पढ़ा चेतन शराब पीने का आदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed