{"_id":"6b08591d65ac14687f0c91de","slug":"youth-take-a-pledge-to-shun-drugs-ashram-news-c-340-1-del1011-164928-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प
विज्ञापन
आदित्य पांडे की खबर के साथ:---दिल्ली विधानसभा में नशा मुक्ति की शपथ लेते युवा। साथ में विधानसभ
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, नशामुक्त युवा ही सशक्त और आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करने का संकल्प लेकर बृहस्पतिवार को 250 युवा दिल्ली विधानसभा पहुंचे। मेरा युवा भारत (एमवाई भारत) से जुड़े दिल्ली के विभिन्न जिलों के इन युवाओं ने दिल्ली अगेंस्ट ड्रग्स अभियान के तहत नशामुक्ति की शपथ ली। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने युवाओं से अपील की कि नशामुक्त युवा ही सशक्त, प्रगतिशील और आत्मनिर्भर भारत की वास्तविक आधारशिला हैं। जब युवा नशे को अस्वीकार करता है तो वह अनुशासन, उद्देश्यपूर्ण जीवन और नेतृत्व का रास्ता चुनता है। विधानसभा परिसर में ‘दिल्ली अगेंस्ट ड्रग्स’ का संदेश लिखे गुलाबी गुब्बारे आकाश में छोड़े गए। अध्यक्ष ने युवाओं से स्वस्थ और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने व विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि जागरूकता और अनुशासन जिम्मेदार नागरिक और भविष्य के नेतृत्वकर्ता बनने के लिए जरूरी हैं। कार्यक्रम के तहत युवाओं को विधानसभा परिसर का भ्रमण कराया गया।