फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Youth stabbed to death for rs 10 in Delhi

Delhi Murder Solved : महज 10 रुपये के लिए की गई थी चाकू घोंपकर हत्या, पुलिस ने यूं सुलझाई गुत्थी, चार आरोपी गिरफ्तार

Wed, 08 Jun 2022 05:33 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 08 Jun 2022 05:33 AM IST
सार

दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में चाकू घोंपकर युवक की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने युवक से से 10 रुपये की डिमांड की, लेकिन उसने देने से मना कर दिया। जिस वजह से आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
Youth stabbed to death for rs 10 in Delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्य दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में 17 वर्षीय किशोर विजय की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। महज 10 रुपये न देने पर आरोपियों ने चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रवीन उर्फ रवि उर्फ हुंडला (20), अजय बचकंडा (23), सोनू कुमार उर्फ सोनू (20) और जतिन उर्फ ढांचा (24) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से विजय की कैप और लूटे गए पर्स के अलावा वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

 
मध्य जिला पुलिस उपायुक्त श्वेता चौहान ने बताया कि सोमवार सुबह आनंद पर्वत थाना पुलिस को खून से लथपथ किशोर का शव बरामद हुआ था। मृतक की पहचान विजय के रूप में हुई। विजय परिवार के साथ बलजीत नगर, आनंद पर्वत इलाके में रहता था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की पड़ताल की गई तो पता चला कि चार लड़कों ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने लोकल मुखबिरों की मदद से आरोपियों की पहचान की। इसके बाद मंगलवार को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पूछताछ के दौरान आरोपी सोनू ने बताया कि रविवार रात को विजय एचआर रोड पर सीढ़ियों पर बैठा हुआ था। इस बीच चारों आरोपी आनंद पर्वत ऊपर की ओर से वहां पहुंचे। सोनू ने विजय से 10 रुपये की डिमांड की। मना करने पर वह उससे झगड़ा करने लगा। बात बढ़ी तो चारों आरोपियों ने विजय पर हमला कर उसके पेट में चाकू घोंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed