{"_id":"613391c18ebc3ec62c74e393","slug":"youth-stabbed-to-death-for-abusing-and-refusing-to-make-noise","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: गाली-गलौज और शोर मचाने से मना करने पर युवक की चाकू मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: गाली-गलौज और शोर मचाने से मना करने पर युवक की चाकू मारकर हत्या
Sat, 04 Sep 2021 09:03 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sat, 04 Sep 2021 09:03 PM IST
सार
मृतक की शिनाख्त भगवापुर, रुड़की, उत्तराखंड निवासी दिलीप (26) के रूप में हुई है। वह तिलक एंक्लेव में अपनी मामी उमरावती के साथ रहता था और द्वारका के पेंटागन मॉल में बतौर सेल्समैन नौकरी करता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रणहौला इलाके में शुक्रवार देर रात ई-रिक्शा पर सवार युवकों को गाली-गलौज और शोर मचाने से मना करना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ। आरोपियों ने विरोध करने पर पहले युवक की पिटाई की और फिर उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे एक आरोपी को एक चौकीदार ने दबोच लिया। जबकि दूसरे आरोपी को पुलिस ने इलाके से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी एक दोस्त की जन्मदिन की पार्टी में शामिल होकर ई-रिक्शा से घर लौट रहे थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतक की शिनाख्त भगवापुर, रुड़की, उत्तराखंड निवासी दिलीप (26) के रूप में हुई है। वह तिलक एंक्लेव में अपनी मामी उमरावती के साथ रहता था और द्वारका के पेंटागन मॉल में बतौर सेल्समैन नौकरी करता था। दिलीप शुक्रवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे दुकान बंद कर ई-रिक्शा से घर आ रहा था। ई-रिक्शा पर दो युवक और सवार थे। दोनों युवक आपस में गाली गलौज और शोर मचा रहे थे।
विज्ञापन
दिलीप ने उन्हें शोर मचाने से मना किया। बार बार टोके जाने से उनके बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी के दौरान तीनों गांधी चौक पर उतर गए। आरोपी वहां दिलीप के साथ मारपीट शुरू कर दी और एक आरोपी ने चाकू निकालकर दिलीप पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सीना पर चाकू लगने से दिलीप वहीं गिर गया। इस दौरान जयसवाल वाटिका का चौकीदार गोपाल खाना खाने के बाद टहल रहा था। जिसने युवक पर हो रहे हमले को देखकर बीच बचाव करने के लिए वहां जा रहा था। इसी बीच आरोपी दिलीप को घायल कर हमलावर भागने लगे।
चौकीदार ने भाग रहे एक युवक को दबोच लिया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दिलीप को पास के अस्पताल में ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। दिलीप के पास से एक मोबाइल मिला। जिसके लॉक होने की वजह से रात में उसकी पहचान नहीं हो पाई।
उधर, पकड़े गए युवक की पहचान सैनिक एंक्लेव निवासी लव कुमार के रूप में हुई। जिसने फरार होने वाले युवक का नाम फरीदकोट निवासी दीपक बताया। उसने बताया कि दोनों द्वारका से एक दोस्त के जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे। दोनों ई-रिक्शा पर गाली गलौज कर रहे थे। मृतक उन्हें बार बार टोक रहा था। जिससे गुस्साकर उनलोगों ने उसकी हत्या कर दी।
उसके निशानदेही पर पुलिस ने शनिवार को दीपक को गिरफ्तार कर उसके पास से चाकू बरामद कर लिया। लव एक निजी कंपनी में सेल्समैन का काम करता है, जबकि दीपक नौकरी की तलाश कर रहा है। दीपक दो साल पहले लव के साथ एक कपड़े की दुकान में सेल्समैन का काम करता था और वह वापस फरीदकोट चला गया था।