फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Youth killed in fight while drinking alcohol, accused arrested

शराब पीने के दौरान झगड़े में युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 30 Aug 2021 07:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 07:41 PM IST
विज्ञापन
Youth killed in fight while drinking alcohol, accused arrested
नई दिल्ली। न्यू अशोक नगर इलाके में शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में एक युवक के दोस्त ने सिर पर ईट से मार दी। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। युवक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की और पुरानी कोंडली से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मृतक की शिनाख्त घड़ौली गांव निवासी अनिल (40) के रूप में हुई। वह रिक्शा चलाता था। रविवार रात पुलिस को शनि मार्केट रोड स्थित पार्किंग में एक व्यक्ति के अचेत पड़े होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि उसके सिर पर गंभीर चोट लगी हुई है। पुलिस ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। एक फुटेज के जरिये आरोपी की पहचान कर ली और उसे पुरानी कोंडली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान रतन सिंह के रूप में हुई। पूछताछ में उसने बताया कि अनिल उसका दोस्त था। रविवार को दोनों शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात पर कहासुनी हो गई। नौबत हाथापाई तक पहुंच गई और उसने ईंट उठाकर उसके सिर पर मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed