फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Youth killed in delhi for not giving three hundred rupees 

दिल्ली : तीन सौ रुपये न देने पर युवक को मार डाला, आरोपी नशे के लिए मांग रहा था पैसे

Sat, 19 Feb 2022 04:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 19 Feb 2022 04:16 AM IST
सार

आरोपी मृतक का पर्स और मोबाइल लेकर भागा, पुलिस ने दो घंटे बाद किया गिरफ्तार।

विज्ञापन
Youth killed in delhi for not giving three hundred rupees 
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजौरी गार्डन इलाके में तीन सौ रुपये नहीं देने पर एक नशेड़ी ने चाकू से युवक की गला रेतकर हत्या कर दी। युवक की पत्नी के सामने वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मृतक का पर्स और मोबाइल लेकर भाग गया। 
विज्ञापन


युवक रामपुरा हरीनगर निवासी किशोर कुमार था। पत्नी नैना ने बताया की 17 फरवरी की रात वह किशोर कुमार के साथ जस्साराम पार्क में घूमने गई थी। दोनों पार्क के अंधेरे वाले इलाके में बातचीत कर रहे थे। तभी वहां एक अनजान व्यक्ति पहुंचा और किशोर कुमार से नशा का सामान खरीदने के लिए तीन सौ रुपये मांगने लगा। किशोर ने रुपये देने से मना कर दिया। तभी वह  हाथापाई करने लगा। इसी बीच आरोपी ने चाकू निकालकर किशोर कुमार के गले पर मार दिया। इससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। हमलावर उसका पर्स और मोबाइल लेकर फरार हो गया।'
विज्ञापन


नैना लोगों की मदद से किशोर कुमार को डीडीयू अस्पताल ले गई। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर पार्क के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से आरोपी की शिनाख्त की। इसके बाद आरोपी असम निवासी राज दास को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया की आरोपी राजदास नशे का आदी और आवारागर्द है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed