{"_id":"5ced9c6abdec2207640297e3","slug":"youth-hang-after-false-news-of-lover-s-sucide-ashram-news-noi440284460","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका के आत्महत्या की झूठी खबर के बाद प्रेमी ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका के आत्महत्या की झूठी खबर के बाद प्रेमी ने लगाई फांसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। हंसी-मजाक करना सही बात है, लेकिन सीमित दायरे से अधिक हो जाए तो वह घातक सिद्घ हो जाती है। ऐसा ही एक मामला कल्याणपुरी इलाके में सामने आया है, जहां एक युवक को उसकी प्रेमिका के आत्महत्या करने की झूठी खबर दी गई। प्यार में डूबे युवक ने जांच-पड़ताल किए बगैर फांसी लगाकर जान दे दी। हैरत की बात यह है कि जिस युवती के लिए युवक ने जान गंवा दी, वह सकुशल अपने परिवार के बीच है। मृतक की शिनाख्त दीपक (21) के रूप में हुई है। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
पुलिस के मुताबिक, दीपक परिवार के साथ मेन रोड, खिचड़ीपुर में किराये के मकान में रहता था। उसके परिवार में मां मुन्नी, पिता विजय और तीन बहन हैं। दीपक गुरुग्राम में ओला कैब चलाता था। दीपक के जीजा प्रदीप ने बताया कि करीब ढाई-तीन साल से दीपक का मथुरा निवासी एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वह उससे शादी करना चाहता था, लेकिन लड़की के घरवाले राजी नहीं थे। कुछ दिन पहले लड़की वालों ने दीपक को युवती से दूर रहने की हिदायत दी थी। परिवार के दबाव में युवती ने भी दीपक से बातचीत बंद कर दी थी।
सोमवार शाम दीपक को किसी ने कॉल कर सूचना दी कि उसकी प्रेमिका ने मथुरा स्थित अपने घर पर फांसी लगा ली है। इससे दीपक परेशान हो गया। उसके परिजनों ने भी समझाने का प्रयास किया। देर रात करीब 11 बजे उसने अपने कमरे में पंखे पर लटककर फांसी लगा दी। मामले की जानकारी मिलते ही परिजन उसे एलबीएस अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने लड़की के परिजनों पर दीपक को धमकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दीपक का मोबाइल लेकर उसके परिजनों से भी पूछताछ की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को दीपक का शव उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।