फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Youth climbed 60 feet high tower after a lot of effort firefighters landed safely

दिल्ली: 60 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ गया युवक, काफी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने सुरक्षित उतारा

Fri, 18 Jun 2021 08:48 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Fri, 18 Jun 2021 08:48 PM IST
सार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार करीब साढ़े 11 बजे एशियन मार्केट, सेक्टर तीन पुष्प विहार में एक युवक के टॉवर पर चढने की सूचना मिली। टॉवर के आस पास मौजूद लोग युवक को नीचे उतर जाने के लिए आवाज लगा रहे थे।

विज्ञापन
Youth climbed 60 feet high tower after a lot of effort firefighters landed safely
60 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ गया युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साकेत इलाके के पुष्प विहार में एक युवक साठ फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। युवक को टॉवर पर चढ़ते ही वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। एक घंटा के मशक्कत के बाद युवक को हाईड्रोलिक क्रेन की मदद से नीचे उतार लिया गया। उस समय युवक शराब के नशे में था। पुलिस उसे मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन

  
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार करीब साढ़े 11 बजे एशियन मार्केट, सेक्टर तीन पुष्प विहार में एक युवक के टॉवर पर चढने की सूचना मिली। टॉवर के आस पास मौजूद लोग युवक को नीचे उतर जाने के लिए आवाज लगा रहे थे। लेकिन युवक टस से मस नहीं हो रहा था। इसी बीच किसी ने पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दे दी। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस, एंबुलेंस और दमकल की गाडिय़ां पहुंच गई। इसी बीच युवक के परिजन भी मौके पर आ गए। युवक की पहचान अनुपम गार्डन निवासी सतीश कुमार (22) के रूप में हुई। उसके पिता ने पुलिस को बताया कि वह शराब पीने का आदी है और कल शाम से घर से गायब था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टॉवर पर चढ़े होने की जानकारी मिलने के बाद वह तुरंत मौके पर पहुंचे हैं। दमकल विभाग के अधिकारियों ने अपने साथ लाए हाईड्रोलिक क्रेन की मदद से उसे नीचे उतार लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवक का नशा उतरने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी। उससे पूछताछ कर पता लगाया जाएगा कि किस परेशानी की वजह से वह टॉवर पर चढ़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed