फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Youth beaten to death on suspicion of theft in delhi

Crime In Delhi : चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, बीयर नहीं दी तो उतार दिया मौत के घाट

Thu, 02 Jun 2022 04:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 02 Jun 2022 04:59 AM IST
सार

पुलिस को खबर मिली थी कि पब्लिक एक युवक को बुरी तरह पीट रही है। मौते पर पहुंचने के बाद पुलिस ने ही जावेद को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर  आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Youth beaten to death on suspicion of theft in delhi
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में चोरी के शक में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त जावेद (33) के रूप में हुई है। पुलिस को खबर मिली थी कि पब्लिक एक युवक को बुरी तरह पीट रही है। मौते पर पहुंचने के बाद पुलिस ने ही जावेद को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर  आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


उत्तर-पूर्वी जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार रात करीब 8.40 बजे सीलमपुर थाना पुलिस को खबर मिली कि डीडीए ग्राउंड के पास एक युवक को पब्लिक पीट रही है। ते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां एक युवक बुरी तरह घायल मिला। उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वारदात स्थल न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस का होने के चलते यह केस वहां शिफ्ट कर दिया गया। 
विज्ञापन


जांच में पता चला कि जावेद अपने कुछ अन्य साथियों के साथ के-ब्लॉक न्यू सीलमपुर की झुग्गियों में रहता था। आरोपी नौशाद और कमर इसके पड़ौसी हैं। सभी  कूड़ा बीनकर उसे बेचने का काम है। मंगलवार को कमर और नौशाद का जावेद से झगड़ा हो गया। दोनों को शक था कि जावेद उनका सामान चोरी करके बेचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीयर न देने पर की थी युवक की हत्या
उत्तर-पश्चिम जिले के आदर्श नगर इलाके में महज बीयर की बोतल न देने पर तीन लड़कों ने चाकू घोंपकर एक युवक की हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त दुर्गेश शुक्ला (22) के रूप में हुई। पुलिस ने हत्या की इस गुत्थी से 48 घंटे के भीतर सुलझाकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अंकित कुमार उर्फ ध्रुव उर्फ मुंह बड़ा (21), बृजेश माथुर उर्फ साधू (20) और हिमांशु कुमार उर्फ कटप्पा (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू और खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए हैं।

उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि रविवार रात 11.00 बजे आदर्श नगर थाना पुलिस को वर्धमान मॉल के पास एक युवक को चाकू मारने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल पर एक युवक खून से लथपथ मिला। उसे नजदीकी बाबू जग जीवन राम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की जेब से मिले उसके आधार कार्ड से उसकी पहचान मध्य प्रदेश निवासी दुर्गेश शुक्ला के रूप में हुई। दुर्गेश आदर्श नगर इलाके में रहकर काम करता था। जांच के लिए लोकल पुलिस के अलावा स्पेशल स्टाफ को भी शामिल किया गया। पुलिस ने घटना स्थल के पास सीसीटीवी कैमरों की जांच की। उसमें आरोपी कैद तो मिले, लेकिन उनकी तस्वीर बेहद धुंधली थीं।


पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और टेक्निकल सर्विलांस की मदद ली। इसके बाद आरोपियों की पहचान कर ली गई। पुलिस ने मंगलवार को आरोपियों को मुकुंदपुर इलाके से दबोच लिया। पता चला कि अंकित और बृजेश केेे खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। घटना वाले दिन तीनों आरोपी मुकुंदपुर से आजादपुर आए थे। यहां इन लोगों ने आदर्श नगर स्थित शराब की दुकान से बीयर खरीदी और पी ली। नशा न होने पर उनकी और बीयर पीने की इच्छा हुई। लेकिन उनके पास बीयर खरीदने के पैसे नहीं बचे। इस दौरान इन लोगों ने दुर्गेश शुक्ला को बीयर की बोतल लेकर आते हुए देखा। आरोपियों ने इससे बीयर की बोतल छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसके सीने में चाकू घोंप दिया और फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed