{"_id":"62687f759e865169733825ae","slug":"youth-arrested-for-posting-provocative-posts-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"भड़काऊ पोस्ट: युवक ने सोशल मीडिया पर डाला समुदाय विशेष के खिलाफ वीडियो, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भड़काऊ पोस्ट: युवक ने सोशल मीडिया पर डाला समुदाय विशेष के खिलाफ वीडियो, गिरफ्तार
Wed, 27 Apr 2022 04:55 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 27 Apr 2022 04:55 AM IST
सार
जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी निशांत ठाकुर परिवार के साथ ब्रजपुरी इलाके में रहता है। वह सोशल मीडिया पर एक धर्म विशेष के संगठन से जुड़ा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर जहांगीरपुरी इलाके में हुई हिंसा के बाद लगातार राजधानी की फिजा को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस ने लगातार दूसरे दिन ऐसे ही मामले में एक युवक को इंस्टाग्राम पर भड़काऊ पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी ने एक समुदाय विशेष के बारे में भड़काऊ टिप्पणी करते हुए वीडियो पोस्ट किया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का मामला दर्ज कर आरोपी युवक निशांत ठाकुर (25) को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी निशांत ठाकुर परिवार के साथ ब्रजपुरी इलाके में रहता है। वह सोशल मीडिया पर एक धर्म विशेष के संगठन से जुड़ा है।
विज्ञापन
आरोपी वायरल वीडियो में कह रहा है कि आने वाली तीन मई को राजधानी में कुछ बड़ा हो सकता है, क्योंकि उस दिन ईद है। इसके लिए सभी हिंदू भाई अभी से तैयार रहें। हथियार खरीदकर अपने-अपने घरों में रख लें। तेजाब भी अपने घर पर ले आए। अपनी सुरक्षा के लिए शराब व अन्य बोतलों को घरों में रख लें।
विशेष समुदाय के लोगों से लड़ने से पूर्व हमें अपने बीच मौजूद गद्दारों को ग्रुप से निकालना होगा। हमें इन लोगों से ज्यादा खतरा है। दंगा होने पर वह फंसते हैं तो ऐसे लोग ही हमें फंसवा सकते हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो किसी ने इसे देखकर सीलमपुर थाने में शिकायत कर दी।
पुलिस ने छानबीन के बाद वीडियो पोस्ट करने वाले आरोपी निशांत को दबोच लिया। पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। इस बात का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि ऐसा उसने क्यों किया।
बता दें कि रविवार रात इसी तरह के एक मामले में विशेष समुदाय के लोगों ने खजूरी खास में माहौल खराब करने के लिए कुछ हिंदू युवकों की पिटाई कर उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत करने का प्रयास किया था। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के अलावा तीन को हिरासत में लिया था।
मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ी तो भुगतना पड़ेगा अंजाम...पोस्ट करने वाला आरोपी पकड़ा
खजूरी खास और सीलमपुर के बाद अब भजनपुरा में भी इसी तरह का मामला सामने आया है। यहां विशेष समुदाय के युवक ने फेसबुक पर भड़काऊ वीडियो पोस्ट की, जिसके बाद पुलिस ने सुहैल चौधरी नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का मामला दर्ज किया गया है।
वीडियो में युवक कह रहा है कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता राज ठाकरे ने कहा है कि वह तीन मई को ईद वाले दिन मस्जिदों के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। इस पर आरोपी सुहैल चौधरी ने वीडियो में कहा कि जो ऐसा करेगा, उसे अंजाम भुगतना पड़ेगा।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो किसी ने भजनपुरा थाना पुलिस को इस संबंध में खबर दी। पुलिस ने आरोपी को तमंचे के साथ नूर-ए-इलाही से दबोच लिया।