फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Youth arrested for killing sister's lover

गाजियाबाद के ध्यानार्थ : बहन के प्रेमी की हत्या करने वाला युवक गिरफ्तार

Sun, 15 Feb 2026 07:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 07:59 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested for killing sister's lover
आरोपी ने जीजा के साथ मिलकर शव को मेरठ के जानी स्थित गंग नहर में लगा दिया था ठिकाने
विज्ञापन

पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने पिछले आठ माह में बदले 30 सिम कार्ड
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने जनकपुरी इलाके में बहन के प्रेमी की हत्या करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहन नगर, गाजियाबाद निवासी मोहम्मद नसीम उर्फ मोनू (26) के रूप में हुई है।
आरोपी नसीम ने अपने जीजा व अन्य के साथ मिलकर मो. कादिर की हत्या कर दी थी। वारदात के बाद आरोपियों ने कादिर का शव मेरठ के जानी स्थित गंग नहर में ठिकाने लगा दिया था। हत्या का पता चलने पर जांच हुई तो नसीम का भी नाम आया था। आरोपी लगातार जून माह से पुलिस को चकमा देने के लिए 30 सिम कार्ड का इस्तेमाल कर रहा था। अदालत ने भी नसीम को भगोड़ा करार दिया हुआ था। अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि मृतक मोहम्मद कादिर और इरफान दोनों एक ही अस्पताल में काम करते थे। इस बीच इरफान को पता चला कि कादिर के उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध हैं। इस बात से नाराज इरफान ने अपने साथियों के साथ मिलकर कादिर को शराब में नींद की गोलियां खिलाकर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

हत्या के बाद पुलिस को गुमराह करने और गिरफ्तारी से बचने के आरोपियों ने कादिर का शव मेरठ के जानी स्थित गंग नहर में ठिकाने लगा दिया। जांच के बाद हत्याकांड की गुत्थी से पर्दा उठा तो पता चला कि इरफान का साला नसीम भी इस हत्या में शामिल था। वह कैब चालक के रूप में काम करता था। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। कई दिन उसके घर के पास ट्रैप लगाया गया लेकिन वह नहीं मिला। इस बीच 10 सितंबर 2025 को अदालत ने नसीम को भगोड़ा करार कर दिया। लगातार अपराध शाखा की टीम आरोपी की तलाश करती रही। इस बीच टीम ने आरोपी को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed