फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   youth Angry on God stone pelting in temple campus in Punjabi Bagh arrested 

भगवान पर फूटा गुस्सा: लॉकडाउन के बाद बदहाली से था परेशान, मंदिर में पथराव कर मूर्ति को किया क्षतिग्रस्त

Sat, 03 Apr 2021 07:12 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sat, 03 Apr 2021 07:12 PM IST
सार

  • पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
  • पत्थर मार कर मूर्ति को तोड़ दिया
  • लॉकडाउन के बाद काम नहीं मिल रहा था

विज्ञापन
youth Angry on God stone pelting in temple campus in Punjabi Bagh arrested 
युवका का भगवान पर फूटा गुस्सा, मंदिर परिसर में पथराव कर मूर्ति को तोड़ दिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना महामारी की वजह से लगे लॉकडाउन के बाद बदहाली में जीने पर मजबूर होने वाले एक युवक ने भगवान से ही पंगा ले लिया। उसने भगवान से नाराजगी दिखाने के लिए एक मंदिर परिसर में पथराव कर दिया और मूर्ति को तोड़ दिया। शिकायत मिलने के बाद पंजाबी बाग थाना पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

  
जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि वैष्णो माता मंदिर पंजाबी बाग के पश्चिमपुरी इलाके में स्थित है। मंदिर के पुजारी रंजीत पाठक ने शनिवार सुबह करीब पौने नौ बजे पुलिस को फोन कर मंदिर में पथराव और मूर्ति तोड़े जाने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को पुजारी ने बताया कि देर रात वह मंदिर से घर गया था। सुबह करीब साढ़े पांच बजे मंदिर वापस आने पर उसने भगवान शिव और अन्य देवताओं की मूर्ति को खुले में रखा हुआ देखा और मंदिर परिसर के चारों तरफ पत्थर ही पत्थर पड़े थे।
विज्ञापन

  
पुलिस ने मंदिर और आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाला। जिसमें एक युवक मंदिर परिसर में पथराव करता हुआ दिखाई दिया। उस युवक के पहनावे के जरिए पुलिस इलाके में पहचान करने में जुट गई। कुछ ही देर में उसी कपड़े में आरोपी युवक दिख गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवक की पहचान विक्की (28) के रूप में हुई है। युवक ने अपना गुनाह कबूल कर लिया और उसने बताया कि वह भगवान से नाराज था, इसी वजह से इस घटना को अंजाम दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विक्की ने बताया कि लॉकडाउन से पहले उसके पिता शंभू रघुवीर नगर में कबाड़ी का काम करते थे। वह पिता के काम में हाथ बंटाता था। लॉकडाउन होने पर उसके पिता दुकान बंद कर बिहार के मोतीहारी स्थित अपने गांव चले गए। इसके बाद युवक के पास न रहने का ना तो कोई ठिकाना था, न कोई काम था और न ही कमाई का जरिया। वह बदहाली में इधर-उधर घूमता रहता था। अपनी ऐसी स्थिति के लिए वह भगवान को जिम्मेदार मान रहा था और मन में उनके लिए गुस्सा था। गुस्से में उसने भगवान से बदला लेने के लिए शुक्रवार देर रात साढ़े बारह बजे वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed