{"_id":"60260bc78ebc3ee91d29c1c9","slug":"young-man-made-video-from-mobile-and-sent-relatives-to-whatsapp-then-committed-suicide-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल से वीडियो बनाई और रिश्तेदारों को व्हाट्सएप पर भेजा, फिर फंदे पर झूल गया युवक, यूट्यूबर पत्नी से...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल से वीडियो बनाई और रिश्तेदारों को व्हाट्सएप पर भेजा, फिर फंदे पर झूल गया युवक, यूट्यूबर पत्नी से...
Fri, 12 Feb 2021 12:43 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 12 Feb 2021 12:43 PM IST
विज्ञापन
व्हाट्सएप
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में एक शख्स ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाकर खुदकुशी कर ली। मरने से पूर्व युवक ने कई वीडियो बनाकर पत्नी और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। इन वीडियो को रिश्तेदारों को व्हाट्सऐप करने के बाद वह फांसी के फंदे पर झूल गया।
मृतक की शिनाख्त राजेश (35) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। परिजनों से पूछताछ कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं फिलहाल शुरूआती जांच के बाद पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक राजेश अपने परिवार के साथ त्रिलोकपुरी इलाके में रहता था। इसके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां हैं। 12 साल पहले राजेश की फरीदाबाद निवासी युवती से शादी हुई थी। राजेश पेंटर का काम करता था। वहीं इसकी पत्नी यू-ट्यूबर है।
विज्ञापन
वह गाने बनाकर यू-ट्यूब पर पोस्ट करती है। पिछले कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही थी। राजेश को शक था कि उसकी पत्नी के उस युवक से संबंध हैं, जिसके साथ वह वीडियो बनाकर यू-ट्यूब पर पोस्ट करती है। इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा होता था। कुछ समय से पति-पत्नी अलग रह रहे थे।

राजेश और उसकी पत्नी ने पांच फरवरी को एक दूसरे के खिलाफ कल्याणपुरी थाने में शिकायत दी थी। इस बीच बृहस्पतिवार सुबह राजेश ने अपने घर में फांसी लगा ली। पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मरने से पहले बनाए गए वीडियो में राजेश ने पुलिस पर भी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। जिस मोबाइल से राजेश ने वीडियो बनाए पुलिस ने उसको कब्जे में ले लिया है।