{"_id":"61d2fb1eb0336566fd595f01","slug":"young-man-made-friends-from-instagram-and-then-sexual-harassment-with-girl","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: इंस्टाग्राम से दोस्ती कर युवती के साथ दुष्कर्म, गर्भवती होने पर शादी की, फिर किया घिनौना काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: इंस्टाग्राम से दोस्ती कर युवती के साथ दुष्कर्म, गर्भवती होने पर शादी की, फिर किया घिनौना काम
Mon, 03 Jan 2022 07:03 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 03 Jan 2022 07:03 PM IST
सार
दिल्ली से शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां इंस्टाग्राम से दोस्ती कर युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती गर्भवती होने पर शादी कर ली इसके बाद में आरोपी ने युवती को छोड़ दिया।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य दिल्ली के दरियागंज इलाके में एक युवती ने अपने ही कथित पति पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि 28 वर्षीय युवक ने पहले उससे इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। इसके बाद उसकी मर्जी के खिलाफ उसके साथ दुष्कर्म किया।
युवती गर्भवती हुई तो आरोपी ने डर की वजह से उसके साथ शादी रचाने का नाटक किया। कुछ दिन साथ में रहने के बाद आरोपी ने जबरन युवती का गर्भपात करवा दिया। इसके बाद युवक ने उसे छोड़ दिया। पीड़िता के कॉल करने पर आरोपी उसे धमका रहा था।
परेशान होकर पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सपना (21)(बदला हुआ नाम) परिवार के साथ दरियागंज इलाके में रहती है। इसके परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। युवती पत्राचार से पढ़ाई कर रही है। कुछ समय पूर्व सपना की इंस्टाग्राम पर एक युवक से पहचान हुई थी। दोनों के बातचीत होने लगी।

इसके बाद दोनों ने एक दूसरे से प्यार का इजहार कर मिलना भी शुरू कर दिया। आरोप है कि आरोपी ने एक होटल में ले जाकर जबरन सपना के साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी शादी करने की बात करने लगा। इसके बाद आरोपी अक्सर उसके साथ संबंध बनाने लगा। सपना गर्भवती हो गई।
उसने आरोपी पर जल्द शादी करने की बात की तो वह टालने लगा। पुलिस से शिकायत की बात पर वह डर गया और उसने जग दिखावे के लिए उससे शादी कर एक मकान भी किराए पर ले लिया। कुछ दिन साथ में रहने के बाद आरोपी ने सपना को गर्भपात कराने के लिए राजी कर लिया।
आरोप है कि कुछ दिन साथ में रहने के बाद आरोपी ने उसे छोड़ दिया। जब भी पीड़िता ने आरोपी को कॉल की तो आरोपी ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। पीड़िता ने बाद में मामले की शिकायत पुलिस से की। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।