{"_id":"6314d31c8c97ca01c0478636","slug":"yogendra-yadav-resigns-from-samyukta-kisan-morcha-coordination-committee","type":"story","status":"publish","title_hn":"Resign: संयुक्त किसान मोर्चा की समन्वय समिति से योगेंद्र यादव का इस्तीफा, कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Resign: संयुक्त किसान मोर्चा की समन्वय समिति से योगेंद्र यादव का इस्तीफा, कही ये बात
Sun, 04 Sep 2022 10:03 PM IST
भूपेंद्र सिंह
एजेंसी, दिल्ली।
एजेंसी, दिल्ली।
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 04 Sep 2022 10:03 PM IST
सार
योगेंद्र यादव ने कहा कि किसान संगठन से अपील है कि उन्हें उनकी जिम्मेदारी से मुक्त किया जाए। उन्होंने कहा कि जय किसान आंदोलन के सदस्य होने के नाते, वह हमेशा एसकेएम के सैनिक रहेंगे।
विज्ञापन
योगेंद्र यादव।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव ने संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के समन्वय समिति से इस्तीफा दे दिया। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह किसानों के समूह के सैनिक बने रहेंगे। रविवार को गुरुद्वारा रकाबगंज में एसकेएम ने उनके त्यागपत्र को सार्वजनिक किया।
विज्ञापन
अपने पत्र में यादव ने कहा कि किसान आंदोलन के अलावा अन्य आंदोलनों के संपर्क में रहने के कारण एसकेएम समन्वय समिति की जिम्मेदारी से न्याय करना संभव नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जय किसान आंदोलन के अध्यक्ष अविक साह उनके स्थान पर जिम्मेदारी का निर्वाह करेंगे। बता दें कि पिछले साल किसान आंदोलन के दौरान 40 किसानों की संस्था का गठन हुआ था।
विज्ञापन