फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Wrestler Sagar Dhankhar murder case Sushil Kumar has not been arrested yet says Senior Official of Delhi Police

सागर हत्याकांड: सुशील पहलवान की गिरफ्तारी को पंजाब पुलिस ने बताया अफवाह, कहा-अभी नहीं हुआ गिरफ्तार

Sun, 23 May 2021 09:20 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 23 May 2021 09:20 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है पहलवान सुशील कुमार को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। दिल्ली पुलिस की एक टीम पंजाब में मौजूद है। उसकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
Wrestler Sagar Dhankhar murder case Sushil Kumar has not been arrested yet says Senior Official of Delhi Police
सुशील पहलवान - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के बाद से फरार ओलंपियन पहलवान सुशील की गिरफ्तारी के लिए पुलिस हर संभव कोशिश में जुटी है। एक तरह पंजाब में सुशील की मौजूदगी के बाद पुलिस टीम उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। वहीं एक टीम सुशील के खास पहलवान दोस्तों से पूछताछ की है। 
विज्ञापन


वहीं, शनिवार को यहां तक की सूचना आ रही थी कि दिल्ली पुलिस ने सुशील को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों ने उसकी गिरफ्तारी की बात से इनकार कर दिया है। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है पहलवान सुशील कुमार को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। दिल्ली पुलिस की एक टीम पंजाब में मौजूद है। उसकी तलाश की जा रही है। आपको बता दें कि छत्रसाल स्टेडियम में 23 वर्षीय सागर राणा की हत्या के मामले में सुशील कुमार और अन्य के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आपको बता दें कि दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में 4 मई की रात पहलवानों के बीच हाथापाई का मामला सामने आया था। इसमें कुछ पहलवान बुरी तरह घायल हो गए थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान जूनियर नेशनल चैंपियन पहलवान सागर के रूप में हुई थी। 

वहीं, छत्रसाल स्टेडियम की सीसीटीवी फुटेज में सुशील 20-25 पहलवानों और असौदा गिरोह के बदमाशों के साथ सागर धनखड़ और दो अन्य को पीटता दिखा है। सभी लोग सागर को लात-घूंसों, डंडों, बैट व हॉकी से मारते दिख रहे हैं। फुटेज में सुशील सागर व दो अन्य पीड़ितों पर हॉकी चलाता भी दिखा है। सभी पहलवान और बदमाश स्टेडियम के सीसीटीवी कैमरे में कैद हैं।

दिल्ली पुलिस अन्य आरोपियों पर इनाम घोषित करने की तैयारी कर रही है। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 20 से 25 लोगों ने सागर व दो अन्य को अधमरा होने तक पीटा था। फुटेज से पता लग रहा है कि पीड़ितों को जानवरों जैसे पीटा गया। उनके मुताबिक, सुशील के साथ असौदा गिरोह के बदमाश और कुछ पहलवान भी थे। यह बात भी सामने आ रही है कि जेल में बैठा नीरज बाली भी सुशील को बचाने में लगा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed