फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   wrestler labhanshu sharma honored with honorary doctorate by gandhi peace foundation of nepal

पहलवान लभांशु शर्मा को नेपाल की गांधी पीस फाउंडेशन ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि से किया सम्मानित

Mon, 19 Apr 2021 01:22 AM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 19 Apr 2021 01:22 AM IST
सार

मशहूर कुश्ती खिलाड़ी लाभांशु शर्मा को नेपाल के गांधी पीस फाउंडेशन की ओर से डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। 

विज्ञापन
wrestler labhanshu sharma honored with honorary doctorate by gandhi peace foundation of nepal
पहलवान लभांशु शर्मा - फोटो : amar ujala

विस्तार

मशहूर कुश्ती खिलाड़ी लाभांशु शर्मा को नेपाल के गांधी पीस फाउंडेशन की ओर से डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। आमतौर पर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती को लेकर चर्चा में रहने वाले लभांशु इस बार समाज में बढ़ रहे तनाव को कम करने के लिए सम्मानित किए गए हैं। 

विज्ञापन


पिछले साल दिल्ली में हुए सांप्रदायिक दंगों के बाद समाज के दो समुदायों में बढ़े तनाव को कम करने में लभांशु ने काफी अहम कदम उठाए। उन्होंने हिंसक इलाकों में जाकर दोनों समुदायों के लोगों को करीब लाने के लिए कई बैठकें कीं। समाज में संद्भावना का संदेश दिया। उनके इसी कार्य के लिए नेपाल स्थित गांधी पीस फाउंडेशन ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया है।
विज्ञापन


बता दें कि अंतरराष्ट्रीय कुश्ती चैंपियन लाभांशु शर्मा बीते साल विश्न शांति के उद्देश्य से 100 से अधिक देशों में भाईचारे का संदेश देने के लिए उत्तराखंड से यात्रा पर निकले थे। इस बीच जब वह 32 देशों की यात्रा कर चुके थे तो उन्हें कोरोना के कारण अपनी यह यात्रा बीच में ही छोड़कर वापस भारत लौटना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लाभांशु का अगला मिशन ऋषिकेश से लंदन तक की सबसे बड़ी बस यात्रा का है। यह यात्रा इस वर्ष जून माह में प्रस्तावित थी। लेकिन कोरोना के कारण फिलहाल यह इस यात्रा की संभावना न के बराबर ही है। गांधी पीस फाउंडेशन की ओर प्रदान मानद उपाधि को लेकर लुभांशु ने बताया कि वह काफी गौरवांवित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह शांति और सद्भावना के लिए अब और इच्छाशक्ति व दृढ़ता के साथ काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed