{"_id":"5d6ad98d8ebc3e93b147a8fd","slug":"women-not-interested-in-marriage-killed-ashram-news-noi458451669","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने शादी से इनकार किया तो कर दिए पांच टुकड़े, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने शादी से इनकार किया तो कर दिए पांच टुकड़े, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के रेड लाइट एरिया से शुरू हुई प्रेम कहानी का अंत बेहद दर्दनाक हुआ। प्रेमिका के प्यार में पागल युवक ने जब उससे धंधा छोड़कर शादी का प्रस्ताव रखा तो महिला ने इनकार कर दिया। फिर क्या आरोपी ने उसकी हत्या की साजिश रच ली। बवाना नहर के पास ले जाकर आरोपी ने पहले चापर से उसका गला रेत दिया, फिर शव के पांच टुकड़े कर दिए। बाद में मृतका की शिनाख्त जीबी रोड निवासी लता उर्फ सलमा के रूप में हुई। आरोपी अभी दिल्ली छोड़कर भागने का प्रयास कर ही रहा था कि स्पेशल सेल के हत्थे चढ़ गया। आरोपी की पहचान मोहम्मद अय्यूब उर्फ विक्की (32) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल स्कूटी व चापर बरामद कर लिया है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त पीएस कुशवाहा ने बताया कि 21 अगस्त को केएन काटजू मार्ग इलाके में बवाना नहर के पास एक महिला की लाश बरामद हुई। महिला का गला रेतने के अलावा धारदार हथियार से लाश के पांच टुकड़े किए हुए थे। लाश सड़ी- गली हालत में भी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया। उधर स्पेशल सेल की टीम को शुक्रवार को सूचना मिली कि एक महिला की हत्या करने के बाद युवक परिवार समेत दिल्ली से फरार होने वाला है। पुलिस ने सूचना के बाद आरोपी को तुर्कमान गेट इलाके से दबोच लिया।
चार साल पहले हुई थी दोस्ती
पुलिस की पूछताछ में आरोपी अय्यूब ने बताया कि वह परिवार के साथ एलएनजेपी कॉलोनी, तुर्कमान गेट में रहता है। 2008 में इसकी रेशमा नामक महिला से शादी हुई। अय्यूब के तीन बच्चे हैं। अय्यूब पटरी पर कपड़े बेचने का काम करता है। आरोपी ने बताया कि करीब चार साल पूर्व वह रेड लाइट एरिया जीबी रोड गया था। वहां उसकी मुलाकात लता से हुई। शादीशुदा होने के बाद अय्यूब को लता भा गई। दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई। अक्सर अय्यूब लता को घुमाने बाहर भी ले जाने लगा। इस बीच अय्यूब लगातार लता से धंधा छोड़कर उससे शादी करने के लिए कहने लगा। लेकिन हर बार लता उसे मना कर देती थी। बार-बार लता के मना करने पर अय्यूब ने लता को खत्म करने की योजना बना ली। 20 अगस्त को अय्यूब ने एक स्कूटी व चापर का इंतजाम किया। इसके बाद लता से मिलने की बात की। आरोपी उसे स्कूटी पर बैठाकर बवाना नहर के पास ले गया। वहां उसने पहले लता का चापर से गला रेता, बाद में उसके शरीर के पांच टुकड़े कर दिए। शव को बवाना नहर के पास फेंककर आरोपी वापस आ गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।