फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   woman kills child for getting begging territory

रिश्तों का खून : भीख मांगने के इलाके को लेकर मुंहबोली मौसी ने कर दी मासूम की हत्या

Sun, 22 Aug 2021 04:40 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sun, 22 Aug 2021 04:40 AM IST
सार

  • पुलिस ने हत्या की इस सनसनीखेज वारदात को सुलझाते हुए आरोपी मौसी यमुना (24) को गिरफ्तार कर लिया है। यमुना ने अपने पति राजेश के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
woman kills child for getting begging territory
arrest - फोटो : istock

विस्तार

पश्चिम दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में मुंहबोली मौसी-मौसा ने ढाई साल के मासूम की हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को पंजाबी बाग के नाले में फेंक दिया। पुलिस ने हत्या की इस सनसनीखेज वारदात को सुलझाते हुए आरोपी मौसी यमुना (24) को गिरफ्तार कर लिया है। यमुना ने अपने पति राजेश के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन


दरअसल मासूम और आरोपी के परिवार भीख मांगते हैं। मासूम के परिवार का भीख मांगने का इलाका कब्जाने के लिए वारदात को अंजाम दिया दिया। दूसरी ओर आरोपी यमुना का यह भी कहना कि उसकी मां गीता उससे ज्यादा मृतक बच्चे से प्यार करती थी। यह उससे बर्दाश्त नहीं होता था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। राजेश की तलाश जारी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक ढाई साल का मासूम मनीष अपनी मां गंगा और दादी गीता के साथ राजौरी गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास फुटपाथ पर रहता था। यमुना, गंगा की मुंहबोली बहन है। वह अपने पति राजेश के साथ ख्याला इलाके में रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि 19 अगस्त की शाम को अचानक मनीष गायब हो गया। परिवार ने किसी तरह की शिकायत नहीं दी। अपने स्तर पर गंगा उसकी तलाश करती रही। शुक्रवार को गंगा सड़क पर बैठी रो रही थी। इसी दौरान एक पुलिसकर्मी की उस पर नजर पड़ी। महिला ने पुलिसकर्मी को बेटे के गायब होने के बारे में बताया।

राजौरी गार्डन थाने में अपहरण का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने पांच किलोमीटर के दायरे में करीब साढ़े चार सौ सीसीटीवी कैमरों की जांच की। इसमें एक कैमरे में गंगा की मुंहबोली बहन यमुना मनीष को ले जाते हुए दिखी।


पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। महिला ने बच्चे को अगवा कर हत्या करने की बात बताई तो परिवार के होश उड़ गए। यमुना ने बताया कि गीता उससे प्यार न करके बहन गंगा के बेटे मनीष को प्यार करती थी। इसके अलावा उसे मनीष के हिस्से का भीख मांगने का इलाका भी चाहिए था। इसी वजह से उसने मनीष को अगवा कर लिया। बाद में पति राजेश के साथ मिलकर मुंह दबाकर मासूम की हत्या कर दी। उसके शव को नाले में ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने जांच के बाद मनीष का शव बरामद कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed