फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Woman in delhi Threatened to shoot with AK-47 for opposing molestation

दिल्ली : छेड़छाड़ का विरोध करने पर एके-47 से गोली मारने की धमकी, पुलिस ने किया पाबंद

Sat, 05 Feb 2022 04:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 05 Feb 2022 04:53 AM IST
सार

रोहिणी में पड़ोसी युवक महिला का करता था पीछा। प्रशांत विहार पुलिस ने मामला दर्ज किया।

विज्ञापन
Woman in delhi Threatened to shoot with AK-47 for opposing molestation
demo pic

विस्तार

रोहिणी निवासी युवक युद्धवीर पड़ोसी महिला के साथ छेड़छाड़ करता था। आरोपी भद्दी टिप्पणियां करने के अलावा पीछा भी करता था। महिला ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपी ने एके-47 से गोली मारने की धमकी दी। ऐसा उसने कई बार किया। 

विज्ञापन


प्रशांत विहार थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी युवक को पाबंद (बाउंड-डाउन) कर दिया है। पुलिस ने युवक को नोटिस भेजकर चेतावनी दी है कि अगर उसने फिर से महिला के साथ छेड़छाड़ की तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी एके-47 से गोली मारने की धमकी क्यों देता था। 
विज्ञापन


रोहिणी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 48 वर्षीय पीड़िता महिला व्हाइट हाउस अपार्टमेंट, सेक्टर-13 रोहिणी में रहती है। पति प्राइवेट कंपनी में सीनियर पद पर तैनात हैं। अपार्टमेंट में रहने वाला युद्धवीर महिला को करीब दो महीने से परेशान कर रहा था। करीब दो महीने पहले ही महिला परिवार के साथ अपार्टमेंट में शिफ्ट हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि आरोपी उसे देखकर भद्दी टिप्पणियां करता था और जब वह घर से बाहर जाती तो आरोपी उसका पीछा करता था। मना करने पर आरोपी गालियां भी देता था। आरोपी की शिकायत जब उसकी मां से की गई तो वह जान से मारने की धमकी देता था।


करीब तीन दिन पहले आरोपी रात को करीब 1.30 बजे शराब पीकर किसी साथी के साथ आया। आते ही वह अश्लील इशारे करने लगा। जब विरोध किया तो उसने एके-47 से गोली मारने की धमकी दी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed