{"_id":"60f110e48134d06c4833b31b","slug":"woman-evicted-from-home-after-giving-triple-talaq-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: महिला को तीन तलाक देकर घर से निकाला, शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: महिला को तीन तलाक देकर घर से निकाला, शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी
Fri, 16 Jul 2021 10:23 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 16 Jul 2021 10:23 AM IST
सार
पुलिस के मुताबिक मोमिना परिवार के साथ गली नंबर-25, जाफराबाद में रहती है। वर्ष 2005 में मोमिका की शादी जाफराबाद निवासी राशिद से हुई। परिजनों ने शादी में 20 लाख से अधिक का खर्चा किया। शुरूआत में तो सब कुछ ठीक चला लेकिन बाद में उसकी ससुराल वालों ने मोमिना के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में एक महिला को तीन तलाक देकर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। छानबीन के बाद पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ कर रही है।
पीड़िता मोमिना (38) ने आरोप लगाया है कि बेटी को जन्म देने पर जहर देकर उसकी हत्या करने का भी प्रयास किया गया। फिलहाल मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस पीड़िता से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक मोमिना परिवार के साथ गली नंबर-25, जाफराबाद में रहती है। वर्ष 2005 में मोमिका की शादी जाफराबाद निवासी राशिद से हुई। परिजनों ने शादी में 20 लाख से अधिक का खर्चा किया। शुरूआत में तो सब कुछ ठीक चला लेकिन बाद में उसकी ससुराल वालों ने मोमिना के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
2006 में उसने एक बेटी को जन्म दिया इसके बाद तो उसका जीवन और नर्क हो गया। छोटी-छोटी बातों पर उसके ससुराल वाले उसे पीटने लगे। कई बार उसे मायके छोड़ दिया जाता था। आरोप है कि सितंबर 2008 में उसकी सास ने उसे दूध में जहर दे दिया। तबीयत बिगड़ी तो परिवार ने उसका इलाज करवाया।

परिवार टूटने की वजह से मोमिना ने मामले की शिकायत पुलिस से नहीं की। लगातार उसे मायके छोड़ा जाता रहा गया। 2014 में पंचायत में फैसले के बाद मोमिना अपनी ससुराल पहुंची तो उसने देखा कि पति के साथ कोई और महिला रह रही थी।
विरोध करने पर उसके पति ने उसे बुरी तरह पीटा। आरोपी ने मोमिना का गला भी घोंट दिया। इसके बाद उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। ठीक होने के बाद मोमिना किसी तरह वापस ससुराल पहुंची।
आरोप है कि 28 मई 2021 को आरोपी ने शराब के नशे में पीड़िता को तीन तलाक दिए और जबरन कुछ पेपर पर साइन करवा लिये। इसके बाद पीड़िता को घर से निकाल दिया गया। शिकायत करने पर बच्चों और उसे जान से मारने की धमकी दी गई। परेशान होकर पीड़िता ने अब मामले की सूचना दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर बृहस्पतिवार को मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।