{"_id":"64aee0bb216768be8f0fdf49","slug":"woman-died-after-consuming-poisonous-substance-in-bindapur-area-2023-07-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ससुर करता है परेशान: छेड़छाड़ से दुखी बहू ने दी जान, पांच पेज के सुसाइड नोट में बयां किया दर्द; वीडियो भी मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुर करता है परेशान: छेड़छाड़ से दुखी बहू ने दी जान, पांच पेज के सुसाइड नोट में बयां किया दर्द; वीडियो भी मिले
Wed, 12 Jul 2023 10:51 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 12 Jul 2023 10:51 PM IST
सार
द्वारका जिले के बिंदापुर में एक महिला ने ससुर के छेड़छाड़ से परेशान होकर जान दे दी। पुलिस को पांच पेज का सुसाइड नोट और मोबाइल में वीडियो भी मिले हैं।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस पीसीआर वैन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
द्वारका जिले के बिंदापुर इलाके में एक महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। 30 वर्षीय महिला ने अपने ससुर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाने के अलावा ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का भी आरोप लगाया। पुलिस को मृतका के पास से पांच पेज का सुसाइड नोट बरामद हुआ है।
विज्ञापन
Trending Videos
नोट में महिला ने अपनी आपबीती बताने के अलावा मोबाइल में वीडियो बनाने की बात लिखी है। पुलिस ने महिला का मोबाइल कब्जे में ले लिया है और साथ ही उसमें कई वीडियो भी मिले हैं। महिला की मौत के बाद पुलिस ने छेड़छाड़, आत्महत्या के लिए उकसाने, दहेज प्रताड़ना समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने छानबीन के बाद महिला के ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी लोगों से पूछताछ की जा रही है। महिला के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपों से इंकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के मुताबिक, महिला अपने परिवार के साथ बिंदापुर इलाके में रहती थी। वर्ष 2015 में महिला की शादी हुई थी। फिलहाल, इसके तीन बच्चे हैं। सोमवार दोपहर के समय पुलिस को अस्पताल से महिला की मौत की सूचना मिली।