फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   With the scorching heat in Delhi-NCR, the danger is increasing, people are getting sick

Delhi : दिल्ली-एनसीआर में चढ़ते पारे के साथ बढ़ रहीं समस्याएं, लोग हो रहे हैं बीमार, अस्पतालों में लगी कतार

Fri, 19 May 2023 02:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 19 May 2023 02:04 AM IST
सार

मरीज उल्टी, पेट दर्द व बुखार, चक्कर आना, कमजोरी व आंखों के सामने अंधेरा छाना जैसी शिकायतें लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। इसके अलावा कुछ मरीज वायरल फीवर व मलेरिया से संक्रमित होकर भी आ रहे हैं।

विज्ञापन
With the scorching heat in Delhi-NCR, the danger is increasing, people are getting sick
मौसम बना मुसीबत... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में पारा चढ़ने के साथ अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। मरीज उल्टी, पेट दर्द व बुखार, चक्कर आना, कमजोरी व आंखों के सामने अंधेरा छाना जैसी शिकायतें लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। इसके अलावा कुछ मरीज वायरल फीवर व मलेरिया से संक्रमित होकर भी आ रहे हैं।

विज्ञापन


डॉक्टरों का कहना है कि कुछ दिनों से चिलचिलाती धूप के कारण लोगों में पानी की कमी की समस्या हो रही है। अक्सर लोग पर्याप्त पानी नहीं पीते हैं और चक्कर आने की परेशान हो जाते हैं। इसके अलावा इस मौसम में रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कमजोर हो जाती है जिससे मरीज आसानी से दूसरे संक्रमण की चपेट में आ जाता है। डिहाइड्रेशन के कारण लोगों को कमजोरी, थकान, रक्तचाप की समस्या, बुखार जैसी दिक्कतें हो जाती हैं। सूरज की तेज किरणें और बढ़ती गर्मी के कारण आंखों से संबंधित समस्याओं का होना काफी सामान्य है। इस मौसम में लोगों को आंखों में एलर्जी, लालिमा, जलन और चुभन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
विज्ञापन


छोटे बच्चे, बुजुर्ग, गर्भवती व बीमार रखें ध्यान
लोकनायक अस्पताल के निदेशक डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि मौसम गर्म होने के साथ समस्या बढ़ जाती है। छोटे बच्चे, बुजुर्ग, गर्भवती व बीमार लोगों को इस समय ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। गर्मी के कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है जो अन्य तरीके से परेशान कर सकता है। ऐसे में चाहिए कि लोग पानी युक्त फल-सब्जी का सेवन ज्यादा करें। धूप से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत रखें
जगप्रवेश अस्पताल में आयुष विभाग के वरिष्ठ डॉक्टर नीरज त्रिपाठी ने कहा कि गर्मी के मौसम में हमारा पाचन तंत्र बेहतर ढंग से काम नहीं करता। ऐसे में हमें अच्छा और ताजा भोजन खाना चाहिए। यदि हम बासी या भारी खाना खाते हैं तो पेट खराब होने के साथ अन्य समस्याएं हो सकती हैं। गर्मी के कारण इन दिनों खाना जल्दी खराब हो जाता है, ऐसे में इसे ज्यादा समय तक स्टोर करके नहीं रखना चाहिए। इसके अलावा इस मौसम में आने वाले तरबूज, खरबूज, खीरा, ककड़ी, दूध से बने हुए वस्तु, नींबू का पानी, सत्तू का सेवन ज्यादा करना चाहिए। इनसे हमारे शरीर में पानी की मात्रा बनी रहती है। वहीं, जूस पीते समय ध्यान रखना चाहिए कि वह साफ बर्तन में रखा हो। खराब व गंदे बर्तन में रखा जूस पीने से डायरिया की समस्या हो जाती है।

यह होती हैं समस्याएं

  • सिर में दर्द
  • चर्म रोग व खुजली
  • पेट खराब, दस्त
  • लो बीपी के मरीज को चक्कर
  • पेशाब में जलन
  • किडनी में स्टोन बढ़ना
  • पेशाब में इन्फेक्शन
  • आंखों में सूखापन
  • आंखों में जलन व लाल होना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed