{"_id":"5d93b75f8ebc3e93d1009b53","slug":"with-the-engineer-will-groom-mla-roads-in-delhi-ashram-news-noi464861154","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियर के साथ आप विधायक संवारेंगे दिल्ली की सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियर के साथ आप विधायक संवारेंगे दिल्ली की सड़कें
Wed, 02 Oct 2019 06:55 AM IST
नोएडा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 06:55 AM IST
विज्ञापन
केजरीवाल
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार पीडब्ल्यूडी के अधीन सभी सड़कों की फिजिकल ऑडिट कराने जा रही है। करीब 1260 किमी लंबी सड़कों का आप विधायक पीडब्ल्यूडी इंजीनियर के साथ शनिवार को मुआयना करेंगे। जरूरत होने पर विभाग तत्काल सड़कों की मरम्मत करवाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि बारिश के दौरान कई बार सड़कें टूट जाती हैं। इससे लोगों को खासी परेशानी होती है। इस समस्या से निपटने के लिए दिल्ली सरकार 1260 किमी लंबी सड़कों का भौतिक परीक्षण कराने जा रही है। इस काम में विधायकों को भी जोड़ा गया है।
विज्ञापन
केजरीवाल के मुताबिक, पीडब्ल्यूडी के एक इंजीनियर एक विधायक के साथ वाहन से धीरे-धीरे 25 किमी तक एक सड़क पर जाएंगे और वापसी भी इसी सड़क से करेंगे। इससे सड़क का दोनों कैरिज-वे कवर हो जाएगा। इस काम में 50 विधायकों को लगाया गया है। इंजीनियर के साथ एक विधायक 50 किमी सड़क की जांच करेगा।
विज्ञापन
केजरीवाल का कहना है कि सड़क पर गड्ढे होने या टूटी-फूटी होने की हालत में इसकी सूचना मोबाइल एप के जरिये तत्काल पीडब्लयूडी के कॉल सेंटर में दी जाएगी। यह काम शनिवार पांच अक्तूबर को पूरा होगा। इससे दिल्ली की सभी सड़कों की मौजूदा स्थिति से पीडब्लयूडी अवगत हो जाएगा और नियत समय के भीतर इसकी मरम्मत करवाई जाएगी।
केजरीवाल ने कहा कि अगर किसी सड़क पर किसी एजेंसी का कोई विकास काम चल रहा है तो काम पूरा होने के बाद मरम्मत कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में दुनिया भर के लोग आते हैं। इस लिहाज से दिल्ली की सड़के भी वैश्विक स्तर की होनी चाहिए। आप सरकार इसी दिशा में काम कर रही है। बारिश के बाद सड़कों को चकाचक कर दिया जाएगा।