{"_id":"68a1e5115f66afdd1908d76b","slug":"wife-murdered-by-slitting-her-throat-accused-reached-the-police-station-with-children-ashram-news-c-340-1-del1011-101384-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: पत्नी की गला रेतकर हत्या, बच्चों को लेकर थाने पहुंचा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: पत्नी की गला रेतकर हत्या, बच्चों को लेकर थाने पहुंचा आरोपी
विज्ञापन
-उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर की वारदात, पत्नी के चरित्र पर था शक, कई दिनों से दे रहा था जान से मारने की धमकी
-शराब के लिए रुपये नहीं देने पर करता था झगड़ा, वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद, आरोपी से पूछताछ कर रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में शनिवार देर रात युवक ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के बाद वह बच्चों को लेकर खुद ही थाने पहुंच गया। पत्नी की हत्या की बात पुलिस अधिकारियों को बताई। आरोपी इंतजार अली को साथ लेकर पहुंची पुलिस ने पहली मंजिल स्थित कमरे महिला का शव बरामद किया। वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है।
शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि आरोपी अपनी पत्नी चांदनी (24) के चरित्र पर शक करता था। दोनों के बीच झगड़ा होता था। पिछले दो-तीन दिन से आरोपी चांदनी को गला रेतने की धमकी दे रहा था। वहीं चांदनी के परिजनों का आरोप है कि इंतजार नशे का आदी है। वह पत्नी से शराब के लिए रुपये मांगता था। मना करने पर उसके साथ मारपीट करता था।
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया सीलमपुर के के-ब्लॉक निवासी चांदनी के घर में पति इंतजार के अलावा दो बच्चे अबुजर (4) और बेटी आयत (5) हैं। करीब छह साल पहले इंतजार और चांदनी की शादी हुई थी। इंतजार छोटा-मोटा काम करता है। वहीं चांदनी भी घर पर छोटा-मोटा काम करती थी। शनिवार देर रात करीब तीन बजे आरोपी सीलमपुर थाने पहुंचा और उसने पत्नी की गला रेतकर हत्या करने की सूचना पुलिस को दी। 10 दिन पहले ही चांदनी ने मोबाइल खरीदा था। इंतजार का आरोप है कि चांदनी फोन पर किसी और से बातचीत करती रहती थी। पुलिस ने उसका मोबाइल कब्जे में ले लिया है। चांदनी की बुआ के बेटे मोहम्मद दानिश ने इंतजार के आरोपों से इन्कार किया है।