{"_id":"6a43e14ac42393896c0f79e2","slug":"wife-died-after-consuming-poison-husband-found-unconscious-in-bindapur-in-delhi-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: बिंदापुर में दंपती ने किया आत्महत्या का प्रयास, पत्नी की मौत, अचेत मिला पति; सामने आई ये बड़ी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: बिंदापुर में दंपती ने किया आत्महत्या का प्रयास, पत्नी की मौत, अचेत मिला पति; सामने आई ये बड़ी वजह
Tue, 30 Jun 2026 09:01 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Tue, 30 Jun 2026 09:01 PM IST
सार
दिल्ली के बिंदापुर स्थित इंदिरा पार्क में पति-पत्नी द्वारा कथित तौर पर कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया। महिला की मौत हो गई, जबकि पति डीडीयू अस्पताल में भर्ती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह थाना बिंदापुर क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां इंदिरा पार्क, बिंदापुर में एक पति-पत्नी ने कथित तौर पर आत्महत्या का प्रयास किया। इस हृदय विदारक घटना में पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
दरअसल, पुलिस को मंगलवार सुबह सूचना मिली कि इंदिरा पार्क, बिंदापुर में एक दंपती ने आत्महत्या करने की कोशिश की है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। वहां पहुंचने पर पुलिस को 55 वर्षीय जसप्रीत कौर, जो ऋच्छपाल की पत्नी थीं, मृत अवस्था में मिलीं। वहीं, उनके पति 56 वर्षीय ऋच्छपाल, पुत्र हरबंस सिंह, अर्धचेतन अवस्था में पाए गए।
विज्ञापन
दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जसप्रीत कौर को मृत घोषित कर दिया। वहीं, ऋच्छपाल का दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल में उपचार चल रहा है और उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन
घटना के संबंध में ऋच्छपाल के होश में आने पर उनके बयान दर्ज किए गए। उनके अनुसार, उन्होंने और उनकी पत्नी ने 29 जून 2026 को सुबह करीब 11:30 बजे आत्महत्या करने के उद्देश्य से कीटनाशक का सेवन किया था। पुलिस इस बयान के आधार पर मामले की जांच कर रही है।