फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Who was Indian journalist Danish Siddiqui killed in Afghanistan what is his connection with Jamia millia islamia 

दानिश सिद्दीकी: कौन थे अफगानिस्तान में मारे गए भारतीय पत्रकार, क्या है जामिया से उनका नाता?

Fri, 16 Jul 2021 04:51 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Fri, 16 Jul 2021 04:51 PM IST
सार

दानिश के पिता प्रो. अख्तर सिद्दकी ने बताया कि दानिश के जाने से उनका परिवार टूट गया है। दानिश सिद्दकी की जिंदादिली उनके सहकर्मी को रुला रही है। उनकी फोटोग्राफी शानदार थी, इसके लिए उनको पुलित्जर पुरस्कार मिला।

विज्ञापन
Who was Indian journalist Danish Siddiqui killed in Afghanistan what is his connection with Jamia millia islamia 
दानिश सिद्दीकी - फोटो : Twitter

विस्तार

अफगानिस्तान में तालिबान के बढ़ते बर्चस्व से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। मीडिया कवरेज के लिए गए भारतीय पत्रकार दानिश सिद्दकी की शुक्रवार को हत्या कर दी गई। दानिश की हत्या की खबर से परिवार के साथ-साथ दिल्ली में उनके साथ काम करने वाले दोस्तों का दिल बैठ गया है। दोस्तों को दानिश के जाने का यकीन नहीं हो रहा। 

विज्ञापन


दानिश के पिता प्रो. अख्तर सिद्दकी ने बताया कि दानिश के जाने से उनका परिवार टूट गया है। दानिश सिद्दकी की जिंदादिली उनके सहकर्मी को रुला रही है। उनकी फोटोग्राफी शानदार थी, इसके लिए उनको पुलित्जर पुरस्कार मिला। लेकिन उनकी जिंदादिली इससे भी कहीं बड़ी थी, इसी लिए उनके चले जाने के बाद दोस्तों को उनकी ये अदा सबसे ज्यादा याद आ रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने कई जाने माने समाचार संस्थानों से जुड़कर दिल्ली में सालों काम किया। कोरोना महामारी के दौरान हाल में खींची गई दानिश की तस्वीरें दिल्ली के अस्पतालों और ऑक्सीजन बेड व इलाज के अभाव में दरबदर भटकते लोगों के दर्द बयां करती हैं। दिल्ली की सीमाओं पर किसानों के संघर्ष को भी फोटोग्राफी में बखूबी देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- अफगानिस्तान: भारतीय पत्रकार दानिश सिद्दीकी की हत्या, हिंसाग्रस्त कंधार में कवरेज के दौरान गंवाई जान

दिल्ली में खींची गई उनकी तस्वीरें चर्चा में रहीं
लॉकडाउन के दौरान पैदल जाते प्रवासियों की तस्वीरें, दिल्ली दंगे के दौरान धार्मिक आधार पर दो पक्षों के बीच हुई हिंसा की तस्वीर, जामिया के छात्रों पर एक युवक द्वारा पिस्तैल से फायरिंग करने की तस्वीर, सीमापुरी के श्मशान घाट पर उनके द्वारा लिया गया एरियल शॉट लोगों के बीच खास चर्चा में रहा।

यह भी पढ़ें- दानिश सिद्दीकी: ये हैं भारतीय पत्रकार की आखिरी तस्वीरें, देखें युद्ध क्षेत्र में कैसे जीते थे जिंदगी


जामिया के प्रोफोसर ने दानिश को बताया आदर्श छात्र
जामिया मिलिया इस्लामिया पत्रकारिता विभाग की निदेशक प्रो. शोहिनी घोष उनकी हत्या की खबर सुनकर स्तब्ध हैं। उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा है कि दानिश अब नहीं रहे। दानिश जामिया मिलिया इस्लामिया में 2005-07 बैच के छात्र थे। 

प्रो. घोष बताती हैं कि दानिश बुद्धिमान होने के साथ-साथ बेहद नम्र थे। पढ़ाई के दौरान ही उनकी कैमरे पर अच्छी पकड़ थी। पूरी फैकल्टी और उसकी बैच को पता था कि दानिश कैमरा अच्छा चलाते हैं। प्रो. घोष ने बताया कि 26 अप्रैल को उन्होंने अपने मौजूदा छात्रों के लिए ऑनलाइन सत्र आयोजित किया था। इसमें उन्होंने दानिश को खास तौर पर आमंत्रित किया था। 

दानिश ने करीब घंटेभर संजीदगी से छात्रों को कैमरे और फोटोग्राफी से संबंधित बातें सिखाईं। 2018 में उन्होंने दानिश को प्रतिष्ठित पुराछात्र का पुरस्कार दिया था। तब उन्हें पुलित्जर पुरस्कार मिल चुका था। लेकिन उनके हावभाव में कोई परिवर्तन नहीं दिखा। प्रो. घोष ने दानिश को आदर्श छात्र बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed