फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   When will the CBSE result come, not yet decided

दसवीं-बारहवीं टर्म-1 का रिजल्ट आने में लगेगा समय

Sun, 09 Jan 2022 12:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
When will the CBSE result come, not yet decided
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की टर्म-1 के लिए छात्रों को अभी इंतजार करना पड़ेगा। सीबीएसई की ओर से ओएमआर की स्कैनिंग का काम किया जा रहा है। इन दोनों कक्षाओं का रिजल्ट कब तक जारी होगा इसे बोर्ड ने तय नहीं किया है।
विज्ञापन

सीबीएसई की ओर से नवंबर-दिसंबर में 10वीं और 12वीं की परीक्षा आधे पाठ्यक्रम के साथ आयोजित की गई थी। इन परीक्षाओं के रिजल्ट को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं। सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने बताया कि रिजल्ट को लेकर लगाई जा रही अटकलें गलत हैं। अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता कि रिजल्ट कब तक जारी किया जाएगा। अभी तो ओएमआर की स्कैनिंग का काम जारी है।
विज्ञापन

रिजल्ट में पास या फेल दिखाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसे लेकर अभी तय नहीं किया गया है। मार्च-अप्रैल में आयोजित होने वाली टर्म-2 की परीक्षा के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह कोरोना संक्रमण की स्थिति पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालूम हो कि कोरोना महामारी के कारण बोर्ड ने 10वीं और 10वीं के पाठ्यक्रम को 50-50 फीसदी में बांट दिया था। 50 फीसदी पाठ्यक्रम के साथ टर्म-1 की परीक्षा नवंबर-दिसंबर में आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed