{"_id":"61a52aff8b3d0a7f0376c5e2","slug":"when-the-elderly-mother-asked-for-money-from-her-son-the-daughter-in-law-broke-her-hand-with-a-cylinder-and-a-bucket-ashram-news-noi618573084","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग मां ने बेटे से रुपये मांगे तो बहू ने बेलन व बाल्टी से तोड़ दिया हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग मां ने बेटे से रुपये मांगे तो बहू ने बेलन व बाल्टी से तोड़ दिया हाथ
विज्ञापन
नई दिल्ली। सीमापुरी इलाके में इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। 70 साल की बुजुर्ग महिला ने अपने बेटे से चंद रुपये का क्या मांगे उसकी पत्नी ने बेलन और बाल्टी से वारकर उनका हाथ ही तोड़ डाला। बुजुर्ग बुरी तरह दर्द से छटपटाने लगी। बाकी परिजनों ने उन्हें जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। तब भी पीड़िता ने बेटे-बहू को बचाने का प्रयास किया।
बाद में रिश्तेदारों के कहने पर महिला ने बहू की शिकायत की। जिसके बाद सीमापुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक पीड़िता गोदा देवी (70) किराये के मकान में अकेली सीमापुरी इलाके में रहती हैं। घर के पास ही इनके दो बेटे अपने-अपने परिवारों के साथ रहते हैं। गोदा देवी को महज 2500 रुपये पेंशन मिलती है। उससे ही वह अपना खर्चा चलाती हैं। महीने के आखिर में उनके रुपये खत्म हो जाते हैं तो वह बेटों से रुपये लेती हैं।
आरोप है कि 25 नवंबर को वह अपने बेटे किरण के पास रुपये लेने के लिए पहुंची। वह अभी बेटे से रुपये मांग ही रही थीं कि उनकी बहू अनिता जोशी वहां पहुंच गई और सास पर भड़कने लगी। उसने गोदा देवी के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी दौरान वह बेलन ले आई और सास पर हमला कर दिया। इसके बाद वह लोहे की बाल्टी से गोदा देवी पर वार करने लगी।
विज्ञापन
हमले में गोदा देवी का दाहिना हाथ टूट गया। गोदा देवी ने 27 नवंबर को बहू के खिलाफ शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।