फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weekly market will open in Unlock-3, night curfew removed

अनलॉक- 3ः दिल्ली में खुलेंगे साप्ताहिक बाजार, रात का कर्फ्यू भी हटा

Fri, 31 Jul 2020 04:11 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Fri, 31 Jul 2020 04:11 AM IST
विज्ञापन
Weekly market will open in Unlock-3, night curfew removed
त्योहार के रंग.. - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अनलॉक-3 के तहत दिल्ली की अर्थव्यवस्था को खोलने के लिए अहम फैसले लिए हैं। दिल्ली सरकार ने ट्रायल बेसिस पर साप्ताहिक बाजारों को एक सप्ताह तक खोलने की इजाजत दे दी है। इसमें सोशल डिस्टेंसिंग समेत दूसरे जरूरी एहतियात बरतने होंगे।

विज्ञापन


इसके साथ रात के कर्फ्यू को खत्म कर दिया है। वहीं, होटल, हॉस्पिटलिटी सेवाओं और स्ट्रीट हॉकर्स को काम करने की अनुमति दी। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई है कि अनलॉक-3 में दिल्ली की अर्थव्यवस्था एक बार फिर पटरी पर लौट आएगी।
विज्ञापन


अनलॉक-3 के दिशा-निर्देशों के तहत आज लिए गए निर्णयों के तहत दिल्ली सरकार ने रात्रि कर्फ्यू को खत्म कर दिया है। पहले रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक आवाजाही पर बंदिश थी। वहीं, दिल्ली के होटल अब अस्पतालों से जुड़े हैं, इसलिए दिल्ली सरकार ने होटलों में सामान्य कामकाज शुरू करने की अनुमति देने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन






इससे पहले सोमवार को पारित आदेश के तहत दिल्ली सरकार ने एक सप्ताह के लिए सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक ट्रायल के आधार पर दिल्ली में स्ट्रीट हॉकर्स को काम करने की अनुमति दी थी। अनलॉक-3 मे फैसला लिया गया है कि भविष्य में सड़क पर चलने वाले फेरीवालों को बिना किसी समय सीमा में अपना काम करने की अनुमति है।

अनलॉक-3 में दिल्ली सरकार का सबसे बड़ा फैसला साप्ताहिक बाजारों को खोलने की इजाजत देने का है। हालांकि, अभी इसे ट्रायल के आधार पर साप्ताहिक बाजारों को एक सप्ताह के लिए सोशल डिस्टेंसिंग और सभी आवश्यक एहतियाती उपायों के साथ काम करने की अनुमति दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed