फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   weather forecast monsoon may arrive late in delhi

दिल्ली का मौसम : मानसून के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार, तब तक जारी रहेगी भीषण गर्मी और उमस

Sat, 19 Jun 2021 06:29 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 19 Jun 2021 06:29 PM IST
सार

मौसम विभाग ने इससे पहले 15 जून तक मानसून के दिल्ली पहुंचने का अनुमान लगाया था जो सामान्य से 12 दिन पहले है। आमतौर पर मानसून दिल्ली में 27 जून को पहुंचता है और 8 जुलाई तक पूरे देश में सक्रिय हो जाता है।

विज्ञापन
weather forecast monsoon may arrive late in delhi
काले बादल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में मानसून का इंतजार कर रहे लोगों की राहत पर पश्चिमी हवाओं ने ब्रेक लगा दिया है। यही वजह है कि पूर्वी दिशा से बहने वाली हवा के साथ आने वाले मानसून को दिल्ली पहुंचने में देरी हो रही है। मौसम विज्ञानियों का मानें तो आगामी तीन से चार दिनों तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद नहीं है। पश्चिमी हवाओं के रूकने बाद ही दिल्ली वासियों को मानसून की दस्तक देखने को मिल सकती है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक, इस समय पश्चिम से आने वाले हवाएं राजस्थान से दिल्ली का रूख कर रही हैं। दूसरी ओर, पूर्वी दिशा से आने वाली हवाएं भी चल रही हैं। दोनों दिशा से आने वाले हवाएं उत्तर भारत के ऊपरी भाग में आकर टका रही हैं। इससे पूर्वी दिशा की हवा पश्चिमी हवा के आगे कमजोर पड़ रही है। यही वजह है कि दिल्ली-एनसीआर के वासियों का मानसून को लेकर इंतजार बढ़ रहा है। 
विज्ञापन


श्रीवास्तव के मुताबिक, मानसून मध्यप्रदेश से होते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। मानसून बढ़ने के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्से को कवर भी कर चुका है। हालांकि, धीमी गति से बढ़ रहे मानसून की वजह से अधिक निराशा नहीं रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष और मौसम विज्ञानी महेश पलावत के अनुसार, दिल्ली में मानसून के आगमन के लिए पूर्वी दिशा से आने वाली हवाओं को जिम्मेदार माना जाता है। हवाएं अपने साथ मानसून को लेकर आती हैं, लेकिन इस बार मौसमी परिस्थितियों की वजह से पश्चिमी हवाओं का दौर जारी है। पलावत ने बताया कि शनिवार तक मानसून उत्तर प्रदेश के मेरठ तक पहुंच चुका है। ऐसे में अभी उम्मीद है कि अगले तीन दिन बाद दिल्ली-एनसीआर को भी मानसून की राहत मिल सकती है। 

प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से चार कम 35.1 डिग्री सेल्सियस  और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन कम 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 81 और न्यूनतम स्तर 54 फीसदी रहा। दिल्ली के विभिन्न इलाकों की बात करें तो पालम में अधिकतम तापमान 35.2, लोदी रोड में 34.9, गुरुग्राम में 35.7, नोएडा में 35 व पीतमपुरा में 35.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। 

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य 37 और न्यूनतम तापमान  26 डिग्री सेल्सियस तक बना रह सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अभी तक प्री मानसून से भी दिल्ली-एनसीआर वासियों को निराशा ही हाथ लग रही है। विभाग प्रतिदिन बारिश की संभावना बता रहा है, लेकिन इसके विपरित सूरज और बादलों के बीच दिनभर सिर्फ लुकाछिपी का ही खेल चलता है।

साफ श्रेणी में बनी रही दिल्ली-एनसीआर की हवा
दिल्ली-एनसीआर की हवा ने शनिवार को भी साफ श्रेणी का दामन थामे रखा। अगले तीन दिनों तक हवा की गुणवत्ता में बदलाव की संभावना नहीं है। यदि बारिश होती है तो इससे हवा और भी साफ हो सकती है। 


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 70 दर्ज किया गया। इसके अलावा फरीदाबाद का 83, गाजियाबाद का 85, गुरुग्राम का 66, ग्रेटर नोएडा का 58 और नोएडा का 55 एक्यूआई दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में हवा में पीएम 10 का स्तर 66 और पीएम 2.5 का स्तर 29 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर दर्ज किय गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed