दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत सोमवार सुबह शीतलहर और कोहरे की चपेट में रहा। उत्तर भारत के तमाम शहरों में सोमवार सुबह घने कोहरे और शीतलहर के कारण लोग ठिठुर रहे हैं। रविवार को साफ मौसम होने के बाद भी धूप न निकलने से जिस तरह लोग परेशान रहे, उसके बाद सोमवार को लोग कोहरे और शीतलहर की दोहरी मार झेल रहे हैं।
आज सुबह 5.30 बजे दिल्ली में पालम और सफदरजंग का न्यूनतम तापमान क्रमशः 10 और 11.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से ज्यादा है लेकिन इसके बावजदू सर्दी ने लोगों को परेशान कर रखा है।
वहीं आज सुबह 5.30 बजे निम्न शहरों की दृश्यता कितनी रही ये जानें-
चंडीगढ़, बरेली और गोरखपुर- 25 मीटर
अंबाला, गंगवार, ग्वालियर, बहराइच, पटना, गया, भागलपुर, पुर्णिया, गुवाहाटी, तेजपुर, अगरतला और सिलचर- 50 मीटर
पटियाला, हिसार, आगरा और लखनऊ- 200 मीटर
दिल्ली के सफदरजंग और पालम- 500 मीटर
गोरखपुर में आज जब सुबह लोग उठे तो उन्हें घने कोहरे का सामना करना पड़ा। सुबह यहां का तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
रविवार को साफ मौसम के बाद सोमवार की सुबह फिर से कोहरे के साथ हुई। नीचे देखें कश्मीरी गेट और मजनू का टीला छाए कोहरे की तस्वीरें...
बात पंजाब की करें तो लुधियाना में भी आज सुबह घना कोहरा देखा गया। वहीं शहर का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।