{"_id":"609b07068ebc3e6ac74e824c","slug":"water-supply-will-remain-affected-in-many-areas-of-delhi-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी का संकट : दिल्ली के कई इलाकों में आज जलापूर्ति रहेगी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी का संकट : दिल्ली के कई इलाकों में आज जलापूर्ति रहेगी प्रभावित
Wed, 12 May 2021 04:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 12 May 2021 04:06 AM IST
सार
- 1916 पर कॉल करने से मिलेगा टैंकर
- जल बोर्ड के मुताबिक, गंगा नहर में अधिक गंदगी आ रही है
विज्ञापन
demo pic...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बढ़ती गर्मी के बीच दिल्ली में पेयजल किल्लत भी बढ़ना शुरू हो गई है। गंगा नहर में गंदगी आने की वजह से बुधवार को पूर्वी, उत्तर-पूर्वी, दक्षिणी दिल्ली व नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) के विभिन्न इलाकों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसको देखते हुए जल बोर्ड ने लोगों से पानी का समुचित उपयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
जल बोर्ड के मुताबिक, गंगा नहर में अधिक गंदगी आ रही है। इस वजह से सोनिया विहार व भागरीथी जल शोधन संयंत्रों की क्षमता प्रभावित हो रही है। इसको देखते हुए बुधवार सुबह व शाम को पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। अधिक परेशानी होने पर लोग जल बोर्ड के केंद्रीय नियंत्रण कक्ष 1916 पर कॉल कर अपने इलाकों में टैंकर की व्यवस्था कर सकते हैं।
विज्ञापन
इन इलाकों में रहेगा असर
मालवीय नगर, साकेत, कटवारिया सराय, गोकलपुरी, सोनिया विहार, करावल नगर, दिलशाड गार्डन, यमुना विहार, मंडावली, लक्ष्मी नगर, शालीमार पार्क, कृष्णा नगर, गांधी नगर, कालकाजी, बाटला हाउस, बदरपुर, सरीता विहार, लोधी रोड, काका नगर, वसंत कुंज व महरौली आदि इलाके जलापूर्ति से प्रभावित रहेंगे।
विज्ञापन